Category Archives:  Spiritual

नवरात्री में माँ दुर्गा को 9 दिन लगाए ये 9 अलग अलग भोग, पूरी होगी मनचाही मुराद

Mar 23 2020

Posted By:  Sunny

जल्द ही इस वर्ष का चैत्र नवरात्री का त्यौहार आरम्भ होने जा रहा है | 25 मार्च से आरम्भ होकर ये नवरात्रे 2 अप्रैल तक चलेंगे | इन दिनों में माता के नौ अलग अलग रूपों की पूजा होती है | इन दिनों में लोग माता का पूजा पाठ करते है, आराधना करते है | ऐसे में अगर आप नवरात्री के मौके पर माता को उनकी प्रिय चीजों के भोग लगाए तो आप माता को आसानी से प्रसन्न कर सकते है | आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने आये है तो आइये जानते है वे कौनसी चीजे है, जिनका भोग लगाकर आप माता को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते है |




इन चीजों का लगाए भोग

  1. चैत्र नवरात्री के पहले दिन आप माता रानी को केले का भोग लगाए |
  2. चैत्र नवरात्री के दूसरे दिन माता रानी को दूध या घी से बनी चीजों का भोग लगाए |
  3. चैत्र नवरात्री के तीसरे दिन माता रानी को नमकीन मक्खन का भोग लगाए |
  4. चैत्र नवरात्री के चौथे दिन माता रानी को मिश्री का भोग लगाए |
  5. चैत्र नवरात्री के नवरात्री के चौथे दिन खीर या दूध का भोग लगा सकते है |
  6. चैत्र नवरात्री के छठे दिन माता रानी को मालपुए का भोग लगाए |
  7. चैत्र नवरात्री के सातवे दिन आप माता रानी को शहद का भोग लगाए |
  8. चैत्र नवरात्री के आठवे दिन माता रानी को गुड या नारियल का भोग लगाए |
  9. चैत्र नवरात्री के आखिरी दिन यानि नवें दिन माता रानी को धान के हलवे का भोग लगाए |
इस तरह करे माता की पूजा


यदि आप नवरात्र पूजा कर रहे है तो आप इसकी पूजा विधि जान ले | आप नवरात्री के दिनों में स्नान आदि से निवृत होकर माँ दुर्गा, भगवान गणेश और नवग्रह की स्थापना एक कलश के साथ करे | ध्यान रहे कलश सोने, चांदी, ताम्बा या पीतल का ही होना चाहिए | अब इस कलश पर आप रोली बांधे और इस पर ॐ और स्वास्तिक बनाये | ध्यान रहे कलश की स्थापना आप पूजाघर के पूर्वी भाग में करे | और यदि घर के आँगन में कर रहे है तो घर के पूर्वोत्तर भाग में जमीन पर 7 प्रकार के अनाज रखकर इसकी स्थापना करे |

जब आप कलश की स्थापना कर ले तो उस पर थोड़े से गंगाजल का छिड़काव करे और उस पर आम के पत्ते रखे | आम के पत्तो के स्थान पर पीपल, बरगद या काकर के पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते है | अब जौ या कच्चे चावल की कटोरी भरकर कलश के ऊपर रख दे और एक लाल चुनरी में लपेटा हुआ नारियल उस पर रख दे | अब मन में सच्चे मन से पूजा का संकल्प ले |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर