Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 मार्च 2020: इन 05 राशियों पर बनेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 25 2020

Posted By:  anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 26 मार्च 2020 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा | आपके मन में खुशी रहेगी, जिससे हर काम को बहुत अच्छे तरीके से अंजाम देंगे | इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा और उसमें प्रेम बढ़ेगा | जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहने में आसानी होगी | काम के सिलसिले में आपके लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी | भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा | आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इनकम हल्की-फुल्की बढ़ेगी, इसलिए खास तौर पर आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए | काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपकी सूझबूझ आपको अच्छे नतीजे दिलाएगी | भाग्य का सितारा बुलंद होने से कई कामों में सफलता एक साथ मिल सकती है | प्रेम जीवन में समस्या रहेगी और जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |



मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। इससे आपका मन खुश होगा। प्रेम जीवन में भी खुशी और प्रेम भरे पल आएंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी और आपका पद बढ़ेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी क्योंकि आप पूरी लगन से अपने काम को अंजाम देंगे। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं, इसलिए सावधानी बरतें |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा या अपने काम में भरपूर मेहनत करेंगे और खूब मन लगेगा, जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपका काम भी सुधरेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटकी हुई योजनाएं चलेंगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा और आप परिवार वालों के साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशानी में डाल सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और किसी नए काम में हाथ डालेंगे। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं, दांपत्य जीवन में भी सुख रहेगा और जीवन साथी से खूब बातें होंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। बेवजह बात बिगड़ने से स्थितियां खराब हो सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी आप को चिंतित कर सकती है। आपका स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, इसलिए सेहत बिगड़ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। इनकम में कमी रहेगी और कुछ धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए सावधान रहना आवश्यक होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव चरम पर हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा में रुकावट आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा | आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य मजबूत होगा। आप पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। आज के दिन को बहुत अच्छे तरीके से जियेंगे। परिवार में तनाव बढ़ेगा, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें और ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। काम के सिलसिले में आप का पदभार और वेतनमान बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में शुभ नतीजे मिलेंगे और आपके व्यापार में गति आएगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया है और धार्मिक स्थल पर जाने के योग बनेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपके लिए आज का दिन मान थोड़ा कमजोर है। आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे, फिर भी नतीजे कुछ कम ही आएंगे। खर्चे बढ़ेंगे जो आपको चिंता देंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। इनकम में गिरावट हो सकती है विरोधी आप पर चढ़े रहेंगे, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वाले आपका साथ देंगे लेकिन परिवार में छोटों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने घर परिवार को समय देंगे। घरेलू खर्च भी होंगे। घर की सजावट पर भी खर्च करेंगे और घर में कोई नया सामान या वाहन भी लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको रोमांस करने के भरपूर मौके मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। हर रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों का सहयोग भी आपके काम आएगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। बेवजह की चिंताओं में ना पड़ें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अच्छा खानपान रखें। इनकम में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी और खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान करेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको सुख मिलेगा। आपका दिन खुशनुमा जाएगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज सुखद नतीजे हासिल होंगे। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा लेकिन आवश्यक हो तो ही यात्रा करें |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बुद्धि आपके कई तरह से काम आएगी और आपके काम आसानी से बन जाएंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे लेकिन आपको आज हद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इनकम में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार में छोटों से स्नेह और प्रेम मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या हो सकती है |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोपहर बाद आपकी इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन प्रेम जीवन में दिक्कतें बनी रहेंगी। सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा। किसी वजह से परिवार से आपका लगाव देखते ही बनेगा। व्यापार के मामले में लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर