Category Archives:  Spiritual

नवरात्र में कर रहा है गुरु राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mar 26 2020

Posted By:  Sunny

25 मार्च से चैत्र नवरात्री की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में राशियों और ग्रहो में भी परिवर्तन होने जा रहा है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार 29 मार्च को गुरु ग्रह रात 7:08 बजे मकर राशि में परिवर्तन करने जा रहा है | वैदिक ज्योतिष की मने तो गुरु का राशि परिवर्तन शुभ मन जाता है, क्योंकि गुरु की दृष्टि अमृत सामान होती है | गुरु के इस मकर राशि के गोचर का 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है, जिनके बारे में हम बताने जा रहे है |

कर्क


कर्क राशि वालो के लिए आने वाला समय बेहद ही शुभ है | इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आने वाला है और साथ ही आपके अच्छे व्यापारिक संबंध स्थापित होने वाले है, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ने में मदद करेंगे | इस दौरान आपको आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी |



कन्या


कन्या राशि वालो के लिए गुरु का ये गोचर शुभ साबित होने वाला है | इस दौरान आपको संतान सुख प्राप्ति का शुभ समाचार भी मिल सकता है | ये गोचर आपके परिवार में सुख शांति लाएगा साथ ही आपको आर्थिक मजबूती भी प्रदान करेगा | हालाँकि प्रेम संबंधो में उतार चढाव की स्थिति बन सकती है |

सिंह


ये गोचर कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा | कार्यक्षेत्र में आपके कामो को लेकर आपकी तारीफ होगी | इस दौरान आप कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते है | आने वाले कुछ समय तक आप किसी भी विवाद से दूर रहे, स्थितियां प्रतिकूल हो सकती है |

धनु


आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, इससे पुरे परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा | आपका कोई काम समाज में आपकी इज्जत बढ़ा सकता है | आर्थिक मामलो में आपकी स्थिति सम्भलने वाली है | आपका अनुभव आने वाले समय में काम आने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर