Category Archives:  Entertainment

लॉकडाउन में बाहर निकलना भारी पड़ गया सुनील ग्रोवर को, पड़ गये डंडे, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

Mar 27 2020

Posted By:  Sunny

देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में सरकार द्वारा लॉक डाउन कर दिया गया है, जिसके तहत घर में बाहर निकले पर सख्त मनाही है | PM मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि इसे आप कर्फ्यू ही समझिये | ऐसे में पुलिस भी बहुत सख्त है और घरो से बाहर निकलने पर लोगो की जमकर पिटाई कर रही है |


ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हो रहे है | ऐसे में डॉ गुलाटी के किरदार निभाकर लोगो के दिलो में जगह बनाने वाले सुनील ग्रोवर ने भी एक जबरदस्त मीम शेयर किया |




कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मीम शेयर किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है | सुनील ग्रोवर ने कुछ सालो पहले आये अपने गाने बिल्ला शराबी के कुछ सीन से एक मीम बनाया है | जिसमे वो घर से बाहर निकलते है तो उन्हें पुलिस पकड़ लेती है |


इस मीम को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा कि 'कृपया भगवान के लिए आप सभी अपने घरो में रहिये' | इस मीम को डेढ़ लाख से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चूका है | बता दे लॉकडाउन के चलते सभी सितारे अपने घरो में कैद है और वे भी अपने फैंस से घरो में बने रहने की अपील कर रहे है | जानकारी के लिए बता दे भारत में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 700 से भी ऊपर जा चुकी है |

मनोरंजन जगत से खेल जगत सब बंद 
कोरोना की वजह से देश बहुत ही नुकसान झेल रहा है | इसकी वजह से मनोरंजन से लेकर खेल और हर क्षेत्र बंद है | लॉक डाउन की घोषणा करते हुए PM मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी, उन्होंने कहा था कि यदि ये लॉकडाउन नहीं किया गया तो देश 21 साल पीछे चला जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर