Category Archives:  Spiritual

शुक्र का वृषभ में गोचर, इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, जानिए

Mar 27 2020

Posted By:  Sunny

ग्रहो के गोचर का सीधा प्रभाव राशियों पर पड़ता है | इन राशियों पड़े प्रभाव कि वजह से ही हमारे जीवन में हर रोज कोई ना कोई परिवर्तन आता रहता है | अब ऐसा ही परिवर्तन 28 मार्च 2020 को दोपहर 3:36 पर होने जा रहा है | इस परिवर्तन में शुक्र वृष राशि में गोचर करने वाला है | ऐसे में कुछ राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने जा रहा है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |

मेष


शुक्र के गोचर का मेष राशि पर शुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है | गोचर के प्रभाव से आपके अंदर आकर्षण में वृद्धि होगी | जिससे सभी लोग आपकी बाते सुनेंगे | आने वाले समय में आप स्वर्ण कि खरीददारी भी कर सकते है, इसके साथ ही आपको व्यापर में भी बड़ा लाभ मिलने वाला है | जीवनसाथी आपके कई कामो में मदद करेगा और भोग विलास में भी वृद्धि होगी |



कर्क


शुक्र का गोचर कर्क राशि के 11 वे भाग में रहने वाला है | इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही आपको धनलाभ होने के योग बन रहे है | समाज में आपका रुतबा बढने वाला है | इसके अलावा आपको प्रेम संबंधी रिश्तो में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे |

कन्या


शुक्र कन्या के नवें भाग का स्वामी है और इसी भाग में शुक्र प्रवेश कर रहा है | ऐसे में आपको कई तरह के लाभ मिलने वाले है | आपका अटका हुआ धन शीघ्र ही मिलने वाला है | आपके अटके हुए काम अचानक से पुरे होने वाले है | आपकी यात्राएं बढ़ने वाली है |

मकर


शुक्र का गोचर मकर के पांचवे भाग में होने जा रहा है | इससे आपको कई तरह के लाभ मिलने वाले है | शिक्षा के क्षेत्र में आपको शानदार परिणाम मिलने वाले है | आपकी आमदनी में अप्रत्याशित वृद्धि होने वाली है | साथ ही कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर लिए गए आपके निर्णय सही साबित होने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर