Category Archives:  Entertainment

इतना बदल गयी है रामायण की सीता, देखे सालो बाद उनका बदला हुआ लुक

Mar 27 2020

Posted By:  Sunny

80 के दशक का सबसे पॉपुलर शो रामायण एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है | आज इतने सालो बाद भी रामायण में अपना किरदार निभाने वाले कलाकार आज भी लोगो के दिलोदिमाग में वैसे ही बसे है, जैसे पहले थे | लेकिन अब सिर्फ फर्क इतना है कि रामायण में किरदार निभाने वाले कलाकारों की उम्र बढ़ गयी है | आज हम आपको सीता माता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये देखते है आज हमारे पास आपके लिए क्या खास है |  


बता दे हाल ही में रामायण में राम सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सभी कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे | वहां उन्होंने अपने उन दिनों के बारे में कई किस्से बताये |




उन्होंने कहा कि उनको अपनी प्रसिद्धि का अंदाजा बिलकुल नहीं था | उन्हें इस बात का पता तब चला जब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया |


बता दे इस रामायण के डायरेक्टर रामानंद सागर थे | ये शो बहुत हिट हुआ था, ऐसा भी कहा जाता है कि उस समय लोग जब टीवी पर रामायण देखते थे तो टीवी के सामने अगरबत्ती लेकर बैठ जाया करते थे | वैसे उस रामायण के बाद कई प्रोडक्शन हाउसेस ने रामायण बनाई लेकिन वो जादू बिखेरने में नाकामयाब रहे |


रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इसके बाद कुछ अन्य टीवी सीरियल और कुछ फिल्मो में भी काम किया | लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मो से दूरी बना ली | इसके बाद 23 साल बाद उन्होंने फिर से अदाकारी की दुनिया में 2018 में आयी फिल्म ग़ालिब से कदम रखा |

बता दे दीपिका कई बॉलीवुड फिल्मो में भी नजर आ चुकी है | जिनमे घर का चिराग, रूपये 10 करोड़, रात के अँधेरे में जैसी कई फिल्मे शामिल है | जानकारी के लिए बता दे दीपिका हाल ही में आयी आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में नजर आयी थी | इसमें उन्होंने यामी गौतम की माँ का किरदार निभाया था |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर