Category Archives:  Spiritual

फेंग शुई की ये 6 टिप्स बदल देगी आपकी जिंदगी, हर परेशानी होगी दूर...

Mar 28 2020

Posted By:  Sunny

फेंग सुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाये तो गलत नहीं होगा | क्योंकि इसमें भी हमारे घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करने और सुख समृद्धि की बात कही गयी है | फेंगशुई के उत्पादों में नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने की असीम शक्ति होती है | ऐसा बताया जाता है कि फेंगशुई कि शुरुआत करीब 3000 सालो पहले हुयी थी | और तब से लेकर अब तक इसका इस्तेमाल घर में सुख शांति बनाये रखे के लिए किया जाता है | आज हम आपको फेंग शुई से जुडी कुछ टिप्स देने जा रहे जो आपकी किस्मत बदल देंगे |

तीन टांगो वाला मेंढक


फेंगशुई में तीन टांगो वाले मेंढक को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है | ये अपने मुँह में सिक्के लिए होता है और ये वास्तु दोष को दूर करता है | इसे अपने घर के मुख्य द्वार के आस पास स्थापित करने से घर में सुख शांति आती है |



विंड चाइम


विंड चाइम को सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्त्रोत माना जाता है | इसे अपने घर में जरूर लगाना चाहिए | इससे घर में धन के आगमन में भी वृद्धि होती है |

बांस का पौधा


बांस का पौधा फेंगसुई का अभिन्न अंग है | इसे अत्यंत शुभ माना जाता है | ये सुख समृद्धि का प्रतीक होता है, इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति भी सही होती है | इसे अपने कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना चाहिए |

लाफिंग बुद्धा


लाफिंग बुद्धा के बारे में तो सभी जानते है | वे सुख समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक माने जाते है | फेंगशुई के अनुसार ऑफिस में धातु की बनी लाफिंग बुद्धा की मूर्ति स्थापित करना शुभ फल देता है |

मछलियों का जोड़ा




फेंगशुई में मछलियों के जोड़े को भी बहुत महत्व दिया है | ऐसा बताया जाता है कि इसे घर में टांगने से आने वाली विपदा पहले ही समाप्त हो जाती है |

चीनी सिक्के


यदि आप चाहते है कि आपको कभी भी पैसे की कमी महसूस ना हो तो अपने घर के द्वार पर चीनी सिक्के टांगे | लाल धागे में बंधे ये सिक्के बेहद ही शुभ फल प्रदान करते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर