Category Archives:  Spiritual

इनमे से चुनिए कोई एक तस्वीर और जानिए अपना सबसे बड़ा डर...

Mar 28 2020

Posted By:  Sunny

डर मनुष्य की जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता | प्रत्येक मनुष्य को किसी ना किसी चीज को लेकर डर लगता है | हालाँकि सभी लोगो का डर अलग चीजों और अलग कारणों को लेकर होता है लेकिन एक बात यह भी सत्य है कि डर की वजह से मनुष्य का जीवन एक अलग राह पर निकल पड़ता है | वैसे हर व्यक्ति को अपने डर के बारे में पता है लेकिन क्या असल में वो आपका सबसे बड़ा डर है | इस सवाल का जवाब जानना चाहते है तो इनमे से कोई एक आकृति चुनिए |


आँख
यदि आपने आंख चुनी है तो इसका साफ़ मतलब है कि आपको इस बात से बहुत फर्क पड़ता है की लोग आपके बारे में क्या सोचते है | आप लोगो से जल्दी घुलमिल जाते है लेकिन फिर भी आप इस बात को लेकर चिंतित रहते है कि वे लोगो का आपके बारे में कैसा दृष्टिकोण है | इसी वजह से आप अपना जीवन मनमुताबिक नहीं जी पाते है |



पहिया
यदि आपने पहिया चुना है तो इसका मतलब है कि आपको अपने जीवन में स्थायित्व से डर लगता है | आपको लगता है कि एक ही तरह का जीवन जीना नीरस है | आपको इसी चीज का डर सताता है | आप उन लोगो में से है, जिन्हे सप्ताह में 2 बार छुट्टी की चाह होती है |

कमल
आपको अपने जीवन में सबसे ज्यादा डर हार से लगता है | आपको किसी भी चुनौती का सामना करने से पहले ही हार का डर सताने लगता है | आपको समझने की जरूरत है कि आप जितना ज्यादा हार के बारे में सोचेंगे, आप उतना ही हारा हुआ महसूस करेंगे | आपको जीवन में जोखिम उठाने का महत्व समझना चाहिए |

पेड़ की शाखाये
आपका सबसे बड़ा डर बढ़ती उम्र है | आपको इस बात का डर सताता है कि आपकी उम्र बढ़ रही है | हमारे कहने का यह आशय नहीं है कि आप वृद्ध नहीं होना चाहते या आपको मृत्यु से डर लगता है | आपको इस बात से डर लगता है कि आने वाले समय में आपके करीबी बढ़ती उम्र की वजह से आपसे दूर हो जायेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर