Category Archives:  News

ईरान में कोरोना से बचने के लिए लोगो ने पी लिया मीथेनॉल, इसके बाद जो हुआ...

Mar 28 2020

Posted By:  Sunny

पूरी दुनिया इस समय कोरोना कि महामारी से पीड़ित है | इटली, स्पेन, अमेरिका और ईरान जैसे क्षेत्रो में हालत हद से ज्यादा खराब है | अब तक हजारो लोग इसकी वजह से मर चुके है और लाखो लोगो की मृत्यु हो चुकी है | ऐसे में सोशल मीडिया पर अफवाहे भी फैलती रहती है | हाल ही में भारत में भी अफवाह फैली थी की शराब पीने से कोरोना नहीं होगा | इसी तरह की एक अफवाह ईरान में फैली की मीथेनॉल पीने से कोरोना नहीं होगा |


ईरान में फैली इस अफवाह की वजह से कई लोग इसे सच मान बैठे और उन्होंने इसका सेवन कर लिया | कई लोगो ने इस अफवाह के भरोसे कोरोना को दूर भगाने के लिए मीथेनॉल पी लिया | जिस वजह से अब तक 300 लोगो की मृत्यु हो चुकी है और करीब 1000 से ज्यादा बीमार है |



जानकारी के लिए बता दे मीथेनॉल एक कार्बनिक यौगिक है, जो रंगहीन, वाष्पशील और ज्वलनशील होता है | हालाँकि इसकी गंध अल्कोहल जैसी होती है | ये जहरीला होता है, जिस वजह से जान भी जा सकती है और इंसान अँधा भी हो सकता है | 


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक हेल्थ केयर वर्कर ने बताया कि एक 5 साल के बच्चो को उसके माता पिता ने यह वायरल खबर सुनकर मीथेनॉल पीला दिया, जिस वजह से वो अँधा हो गया |


जानकारी के अनुसार ईरान में सोशल मीडिया पर एक सन्देश वायरल हो रहा है, जो कुछ इस प्रकार है "एक अखबार के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को व्हिस्की और शहद से ठीक किया गया है। इसलिए अल्कोहल पीएं, यह शरीर में मौजूद वायरस मार देता है" |

जानकारी के लिए बता दे ईरान में शराब पीना बैन है| इसके बावजूद लोगो ने मीथेनॉल पी लिया जिसका नतीजा घातक आया | जानकारी के लिए बता दे ईरान में कोरोना वायरस की वजह से 2300 लोगो की मौत हो चुकी है और 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित है | हालाँकि 11 हजार लोग ठीक भी हो चुके है |
 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर