Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 मार्च 2020: इन 05 राशियों को मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि दोपहर के बाद आपको धनलाभ हो सकता है | परिवार का माहौल आपके लिए सुख शांति भरा रहेगा | किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात करके आज आप अच्छा महसूस करेंगे | किसी काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी काम में अटकले आ सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए उतार चढाव भरा रहेगा | कुछ कामो में अचानक से खर्चे बढ़ सकते है, आप चिंता ना करे स्थिति काबू में रहेगी | व्यापार में आपकी दूरदर्शिता बहुत ही सहायक साबित होने वाली है | जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे | नौकरीपेशा जातको को आज तरक्की की सुचना मिल सकती है | परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा | प्रेम जीवन में आप सुख भरे पल बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज किसी काम को पूरा करने में आपका ध्यान रहेगा | व्यापार से जुड़े जातको को धनलाभ होने की आशंका है | घर के बुजुर्ग की सलाह आपके बहुत काम आने वाली है | आपको दाम्पत्य जीवन में तनाव कम करने पर ध्यान देना चाहिए |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है | नींद पूरी ना होने की वजह से आप थकान महसूस कर सकते है | आज संतान आपकी ख़ुशी का कारण बनेगी | काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे | लवमेट के लिए दिन अच्छा है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम को पूरा करने के लिए आपको नयी तरकीबे अपनानी पड़ सकती है | प्रेम जीवन जीने वाले जातक आज सावधान रहे, किसी बात पर झगड़ा हो सकता है | परिवार में किसी के बीमार होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन आज शुभ है | कई मामलो में आपकी स्थिति आज बदलने वाली है | हालाँकि किसी जरुरी काम में कोई विरोधी अड़चन पैदा कर सकता है | आज आप अपने मन की बात किसी से शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कुछ मामलो में आप आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते है | आपको अपने ऊपर विश्वास करने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातक काम के भार की वजह से तनाव ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपको एकदूसरे को समझने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा | आप जिस चुनौती का सामना कर रहे थे, उसका हल आपको शीघ्र ही मिलने वाला है | आज आपको किसी भी विवाद में पड़ने से बचना चाहिए | आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको जीवनसाथी से कोई चीज मिलने वाली है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी | किसी दोस्त के साथ आज आप अच्छा समय बीता सकेंगे | किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हुयी मुलाकात आपके व्यापार को गति देगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा | ऑफिस के किसी काम में आपका अनुभव आज काम आने वाला है | किसी बड़े निर्णय को ले रहे है तो आप जीवनसाथी की सलाह भी जरूर ले | आपका यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, हालाँकि आपको इसे टालने पर ध्यान देना चाहिए |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको आज स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है | आप पर परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे | प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर