Category Archives:  Entertainment

27 साल पहले एकसाथ काम कर चुके है रणबीर, सोनम और टाइगर, वायरल हो रहा है वीडियो

Mar 29 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड की कई फिल्मे है, जिनमे बॉलीवुड के सितारों ने अपने बचपन में भी काम किया है | ऐसे कई फ़िल्मी सितारे है जो बचपन में फिल्मो में किसी ना किसी छोटे किरदार को निभा चुके है | जैसे 1999 में आयी अक्षय कुमार की फिल्म संघर्ष में आलिया भट्ट ने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी | हालाँकि हम उन कलाकारों को पहचान नहीं पाते है |




ऐसी कई फिल्मे आ चुकी है, जिनमे स्टार किड्स को फिल्मो में बाल कलाकार के रूप में लिया गया है | वैसे इन दिनों देश भर में लॉकडाउन लागू है और ऐसी स्थिति में सभी फ़िल्मी सितारे अपने घरो में ही वक़्त बीता रहे है | इसी दौरान पिछले कुछ दिनों से एक गाना वायरल हो रहा है |


दरअसल जो गाना वायरल हो रहा है, वो करीब 27 साल पहले फिल्माया गया था | ये गाना देश की एकता पर बनाया गया था | इस गाने में कई बॉलीवुड सितारे और साउथ इंडियन सिनेमा के भी कई सितारे इसमें नजर आये थे | इसमें सबसे ख़ास बात यह यह है की इस गाने में सोनम कपूर, टाइगर श्रॉफ और रणबीर कपूर भी नजर आये थे |



ये गाना 1993 में मुंबई में हुए दंगो के बाद आया था | इसमें देश में शांति बनाये रखने और अखंडता का सन्देश दिया गया था | इस गाने को सुभाष है ने निर्देशित किया था और इसमें उदित नारायण, मोहम्मद अजीज, मनहर उदास और जॉली मुखर्जी ने आवाज दी थी | 

वैसे देश में चल रहे लॉक डाउन के बीच ये गाना एक बार फिर से सामने आया है और लोग भी इसे खूब सुन रहे है | इस गाने में दिखे बाल कलाकारों के वर्कफ्रंट की बात करे तो इस साल के अंत तक रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ हो सकती है | वहीँ टाइगर श्रॉफ की हाल ही में रिलीज़ हुयी फिल्म बाग़ी 3 ने अच्छा कारोबार की है, इसके अलावा उन्होंने हीरोपंती 2 की भी घोषणा कर दी है | हालाँकि सोनम कपूर ने अब तक किसी प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर