Category Archives:  News

कोरोना के डर से अपने देश को ही छोड़कर भाग गया इस देश का राजा, साथ ले गया है 20 महिलाये

Mar 30 2020

Posted By:  Sunny

एक तरफ जहाँ पुरे विश्व के देशो के प्रमुख कोरोना के चलते अपने देश के नागरिको के लिए हर प्रकार के सुरक्षा इंतजाम करने में लगे है | वहीँ खबर आ रही है कि एक देश का राजा कोरोना से बचने के लिए अपने देश से भागकर जर्मनी चला गया है | इतना ही नहीं साथ में 20 महिलाये और नौकर भी ले गया है |




दरअसल हम जिस देश की बात कर रहे है, वह थाईलैंड है | थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकोर्न कोरोना के डर से अपनी जनता को छोड़कर जर्मनी भाग गए है | जर्मनी में उन्होंने एक भव्य महल बुक करवाया है, जहां वे 20 महिलाओं और नौकरो के साथ रहेंगे | उनके इस कदम से थाईलैंड की जनता भी बहुत नाराज है |


जानकारी के अनुसार राजा महा वजीरालोंगकोर्न कोरोना से बचने के लिए जर्मनी में होटल बुक करवाया है, जहाँ वो आइसोलेशन में रहेंगे | जर्मनी के एक अखबार के मुताबिक इसके लिए उन्होंने वहां के स्थानीय प्रशासन से विशेष अनुमति ली है |


रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने जर्मनी के होटल ग्रैंड और होटल सोनेबिचल को बुक करवाया है | साथ ही इस होटल में बकायदा अलग से एक हरम भी बनवाया है, जहाँ 20 महिलाये रहेगी | इसके अलावा बड़ी संख्या में नौकर चाकर भी उनकी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे, हालाँकि ये अभी साबित नहीं हुआ है की उनकी तीनो पत्नियां उनके साथ है या नहीं |


जानकारी के अनुसार जर्मनी में होटल आदि सभी कोरोना की वजह से बंद है | ऐसे में वजिरालोंगकोर्न को होटल में रुकने की अनुमंती देने के पीछे स्थानीय प्रशासन का कहना है कि गेस्ट सिंगल है और सभी एक ही ग्रुप के है | इसलिए अनुमति दी गयी है |




इतना ही नहीं राजा ने अपने परिवार के 119 लोगो को कोरोना संदिग्ध के डर से वापस थाईलैंड भेज दिया है | वहीँ थाईलैंड में राजा की खूब आलोचना हो रही है, जबकि थाईलैंड के कानून के अनुसार राजा की आलोचना करने पर 15 साल की सजा का प्रावधान है |

जानकारी के लिए बता दे राजा महा वजीरालोंगकोर्न 2016 में अपने पिता के निधन के बाद गद्दी पर बैठे थे | उनकी उम्र 67 साल है और उनकी चार शादियां हो चुकी है और उनके 7 बच्चे है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर