Category Archives:  Spiritual

राम नवमी की रात महिलाये कर ले ये 1 उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Apr 01 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल नवमी को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है | रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रो की भी समाप्ति होती है | रामनवमी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है |धर्म शास्त्रों की माने तो चैत्र शुक्ल नवमी को प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया था | इसीलिए उनके जनमोत्स्व की खुशियां मनाने के लिए रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है | ऐसे में आज हम आपको रामनवमी के दिन कुछ उपाय बताने जा रहे है, जिनको करने से आपका जीवन खुशियों से भर जायेगा |


* रामनवमी के दिन आप कन्याओ को भोजन करवाए और उन्हें कुछ ना कुछ उपहार अवश्य दे |

* रामनवमी के दिन आप सूक्त पाठ अवश्य करे | इसे करने से घर परिवार में सुख शांति आती है, साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होता है |



* ऐसा बताया जाता है कि रामनवमी के दिन 11 गरीब कन्याओ को भोजन कराने और उनकी कोई जरूरत पूरी करने पर घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है |

* घर में धन धान्य की पूर्ति के लिए आप यह उपाय कर सकते है | आप एक लाल कपडे में 11 कौड़ियां रख ले और फिर उस कपडे को काले धागे से बाँध ले | अब उस पोटली पर स्वस्तिक बनाये और पूजा के स्थान पर रख ले | फिर अगले दिन स्नान करके उस पोटली को अपने धन रखने के स्थान पर रख दे |


* यदि आप अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ाना चाहते है तो आप यह उपाय कर सकते है | आप रामनवमी के दिन खीर बनाये और उसे भगवान को चढ़ाये और अब उस खीर को चन्द्रमा की रौशनी में एक घंटे के लिए रख दे | इस इस खीर का पति और पत्नी सेवन करे | इससे आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी |

*रामनवमी के दिन आप हनुमान जी से जुड़ा उपाय भी कर सकते है | इसके लिए आप हनुमान जी की मूर्ति पर लगा सिन्दूर सीता माँ के चरणों में चढ़ाये | इससे पहले आप माता सीता को फूलो की माला पहनाये और उनकी पूजा करे | इससे आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर