Category Archives:  Spiritual

शानदार लीडर होते है इन 3 राशियों के जातक, जन्म से ही होती है नेतृत्व की क्षमता...

Apr 02 2020

Posted By:  Sunny

नेतृत्व करने वाला व्यक्ति वह होता है, लोगो को दिशा दिखाता है और अपने साथ लेकर आगे बढ़ता है | नेतृत्व की क्षमता रखने वाला व्यक्ति भीड़ से अलग अपनी अलग पहचान बनाता है | समाज में इन लोगो की अलग पहचान होती है | ये लोग राजनेता, बड़े अधिकारी या उच्च पद पर विराजित होते है | ज्योतिष शास्त्र में ऐसी तीन राशियों के बारे में बताया गया है, जिनमे नेतृत्व का भाव पाया जाता है | इन राशियों के जातक बचपन से ही नेतृत्व की क्षमता विकसित कर लेते है | आज हम आपको उन्ही तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे है |

मेष


मेष राशि के जातको में बचपन से नेतृत्व की क्षमता होती है | ये राशि के मंगल के प्रभाव में होती है, जिस वजह से इस राशि के जातक प्रभावशाली, दृढ निश्चयी और ऊर्जावान होते है | ये जिस भी काम को अपने हाथ में लेते है, उसे पूरा करके ही दम लेते है | इनके ये गन ही इन्हे कुशल लीडर बनाते है, हालाँकि इनका गुस्सा कई बार इनके लिए विपरीत स्थितियां खड़ी कर देता है |



सिंह


सिंह राशि के लोगो का स्वभाव एक राजा के समान है, क्योंकि इस राशि पर सूर्य का प्रभाव होता है | सूर्य तेज, समृद्धि और प्रधानता का प्रतीक होता है | सूर्य की यह सारी खासियतें इस राशि के जातको में झलकती है | ये लोग अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाते है | इनके विरोधी भी इनसे दूरी बनाकर ही रखते है | इनका नेतृत्व इतना आकर्षक होता है, लोग खुद चाहते है की ये उनका नेतृत्व करे |

वृश्चिक


इस राशि के जातक भी बेहद ही प्रभावशाली होते है | ये राशि मंगल से प्रभावित होती है, जिस कारण इसके कई जातक उच्च पदों पर आसीन होते है | इनकी खासियत यह होती है कि हर कठिन परिस्थिति में ये बड़े से बड़ा निर्णय ले लेते है | ये लोग दुसरो के काम में कभी टांग नहीं अड़ाते और कोई दूसरा इनके काम में आड़े आये तो इन्हे ये बिलकुल रास नहीं आता | अपने कई गुणों के साथ नेतृत्व की दक्षता भी इनका प्रमुख गुण है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर