Category Archives:  Spiritual

कैसे होते है अप्रैल में जन्मे लोग, जानिए इनके स्वभाव की कुछ ख़ास बाते

Apr 02 2020

Posted By:  Sunny

सभी लोगो का रंग रूप, स्वभाव और व्यवहार अलग होता है | ज्योतिष में बताया गया है कि व्यक्ति के जन्म का समय आदि जैसी सभी चीजे व्यक्ति के व्यवहार पर असर डालती है | ऐसे में आज हम आपको उन लोगो के स्वभाव, विचार और व्यवहार आदि के बारे में बताने जा रहे है, जिनका जन्म अप्रैल में हुआ है | तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |


जिन लोगो का जन्म अप्रैल माह में होता है, वे काफी जिद्दी स्वभाव के होते है | हालाँकि ये लोग साहसिक प्रवृत्ति के भी पाए जाते है | 

इन लोगो की शारीरिक सरंचना की बात करे तो ये दिखने में आकर्षक होते है | इनका ध्यान सजने संवरने पर बहुत ज्यादा होता है | इसीलिए ये लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है |



ये लोग दोस्ती के मामले में भी बेहद अच्छे होते है, मित्र मण्डली में इनका ख़ास प्रभाव होता है, इतना ही नहीं इनके रिश्तेदार भी इनसे बेहद खुश रहते है |

प्रेम जीवन की बात करे तो इस मामले में ये बहुत ही भाग्यशाली होते है | इनको जीवनसाथी ऐसा मिलता है, जो इन्हे सच्चे दिल से प्यार करता है और ये भी अपने साथी के प्रति वफादार रहते है |


इस माह में जन्मे लोगो में कला के प्रति खासी रूचि देखने को मिलती है | ये अक्सर कला के क्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करते है | इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हे आगे पहुंचने में खूब मदद करती है |

वैसे इतनी खासियत होने के बाद भी इनमे एक बहुत बड़ी बुराई होती है और वह यह कि ये अक्सर दूसरे लोगो की जिंदगी में हस्तक्षेप करते रहते है | इनकी यही आदत कई बार इनके लिए मुसीबत खड़ी कर देती है |

ये लोग अपने लक्ष्यों को लेकर भी काफी जुनूनी होते है | ये लोग मीडिया और स्पोर्ट्स में अपना खूब करियर बनाते है |

इन लोगो की ख़ास बात यह है कि ये अपने जीवन में उबाऊ भाव नहीं आने देते | अपने इसी भाव के चलते ये साहसिक कार्यो को महत्व देते है | बता दे ये लोग प्रकृति प्रेमी भी होते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर