Category Archives:  Spiritual

बेशुमार धन कमाना चाहते है तो सुबह उठकर करे इस मंत्र का जाप, हो जायेंगे मालामाल

Apr 02 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में अमीर होने की चाह सबकी होती है, हर कोई चाहता है कि उसके पास खूब पैसा हो, उसके पास किसी चीज की कमी ना हो | अपने इन सपनो को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति खूब मेहनत करता है, लेकिन फिर भी उसको सफलता नहीं मिल पाती है |


वहीँ कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिनको बिना मेहनत किये ही सफलता मिल जाती है और वे जीवन में सबकुछ पा लेते है | अगर आप भी अपने जीवनं में ऐसी ही समस्या और धन की कमी से जूझ रहे है तो हम आपके लिए आज एक विशेष जानकारी लाये है | जो आपका जीवन बदल सकती है, तो आइये देखते है आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |



हम आपको कुछ मंत्र बताने जा रहे है, जो आपके भाग्य की दशा बदल सकते है | 

पहला मंत्र


मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज I 
मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी II

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बनने लगती है | इस मंत्र के जाप से लम्बे समय से अटके हुए काम भी बन जाते है | इस मंत्र का जाप करते समय इस बात का ध्यान रखे की इसका जाप केवल सुबह के समय ही करना है | अन्य किसी भी समय इसका जाप ना करे, सुबह के समय जाप से ही इस मंत्र का फल प्राप्त होता है |

दूसरा मंत्र 


गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेश्वर I 
परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः II

सफलता प्राप्त करने के लिए ये मंत्र सबसे शक्तिशाली माना जाता है | इस मंत्र में गुरुओ को नमन करने की बात कही गयी है | व्यक्ति की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उसके गुरु का ही होता है | आप इस मंत्र का जाप सवेरे उठकर करे | इससे आप पर त्रिदेवो की भी कृपा बनती है |

तीसरा मंत्र


कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्ये सरस्वती I 
कर मूले गोविंदाय प्रभाते कर दर्शनम् II 

सफलता प्राप्ति का ये तीसरा मंत्र है | इस मंत्र को धन धान्य की कमी को पूरा करने के लिए बेहद ही शक्तिशाली माना जाता है | इस मंत्र का जाप आप सुबह उठते ही, बिस्तर में बैठे बैठे ही करे | इस मंत्र का जाप करते समय आप अपने दोनों जोड़कर किताब की तरह खोल ले | अब अपने खुले हाथ देखते हुए इस मंत्र का जाप करे | आप नित इसी क्रिया को दोहराये, आपको शीघ्र ही फल दिखने लगेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर