Category Archives:  Spiritual

जानिए शरीर के किन हिस्सों पर बने तिल होते है शुभ और अशुभ, धनवान बनाता इस स्थान पर बना तिल

Apr 04 2020

Posted By:  Sunny

हमारे धर्म शास्त्रों में कई तरह के ऐसे तरीको के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से हम हमारे जीवन के बारे में कई चीजे पता लगा सकते है | शास्त्रों में इस बात का भी वर्णन किया गया है कि किस्मत हमारा कब साथ देगी और कब हमे जीवन में मुसीबतो का सामना करना पड़ेगा |


हस्तरेखा शास्त्र में शरीर पर बने तिल के बारे में भी कई बाते बताई गयी है | हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि शरीर के किस अंग पर बना तिल क्या प्रभाव डालता है | साथ ही इनके शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में भी बताया गया है | आज हम आपको इन्ही तिलो के शुभ और अशुभ प्रभाव के बारे में बताने जा रहे है |

1. जिन लोगो के ललाट के मध्य में तिल बना होता है, वे बेहद ही भाग्यशाली होते है | इन लोगो को अपने सभी कार्यो में किस्मत का पूरा साथ मिलता है, जिस वजह से इन्हे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है | भाग्य के चलते इन पर माँ लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है |



2. यदि किसी महिला या पुरुष के होंठ के दांयी ओर ऊपरी तरफ तिल होता है, तो वह सुखी दाम्पत्य जीवन की ओर इशारा होता है | जिसके भी तिल इस स्थान पर होता है, उसके दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहता है | इसके अलावा निछले होंठ पर बना तिल खानपान के शौक़ीन को दर्शाता है |

3. यदि किसी पुरुष या महिला के होंठ के बायीं ओर तिल होता है, तो वह शुभ नहीं माना जाता है | यह तिल इस बात का संकेत होता है कि उसके वैवाहिक जीवन में आये दिन कोई ना कोई समस्या आती ही रहेगी |

4. जिन व्यक्तियों के माथे के दांये या बांये ओर तिल होता है, वे लोग खूब धन कमाते है | लेकिन धन कमाने के साथ ये लोग अपनी सुख सुविधाओं पर खर्चा भी बहुत है | जिस वजह से इन लोगो के पास धन टिक नहीं पाता है |

5. जिस व्यक्ति के छाती के बांयी ओर तिल या मस्सा होता है | उनको हृदय संबंधी बिमारियों का खतरा अधिक होता है और साथ ही इन लोगो का विवाह भी अधिक आयु में होता है | वैसे ये लोग कामुक भी होते है | इसके अलावा छाती के दांयी ओर बना तिल व्यक्ति के धनवान होने का संकेत देता है |

6. यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के नीचले भाग यानी शुक्र पर्वत पर तिल होता है तो वह अपने जीवन में खूब धन कमाता है और जीवन में खूब सफलता प्राप्त करता है |

7. यदि किसी व्यक्ति की नाभि के बांयी ओर तिल बना होता है, तो वह यह बताता है कि व्यक्ति किसी ना किसी रोग से घिरा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर