Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 अप्रैल 2020: कन्या और कुम्भ राशि वालो की कमजोर रहेगी दशा, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Apr 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपके कुछ काम मित्र की मदद से समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे | व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे | आपको जिससे मदद की उम्मीद है, उससे मदद समय पर प्राप्त हो जाएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा है | परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | व्यापार में आपको शानदार तरक्की मिलने वाली है, इससे आप प्रसन्न होंगे | आज आप किसी से अपनी भावनाये शेयर कर सकते है, जो आपके मन में दबी हुयी थी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको का अच्छा समय शुरू होने वाला है, जिससे आपको लाभ मिलेगा | आज किसी मित्र से आप फ़ोन पर लम्बी बात करने वाले है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनकी परेशानियां आज सुलझने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापार में आपकी स्थिति ठीक रहेगी | किसी निजी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको किसी से उधार धन लेना पड़ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में अचानक उथल पुथल की स्थिति बन सकती है, आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे | आज आपको किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | परिवार का माहौल सुखद रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ को बढ़ने से हर मुसीबत का हल निकलेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर रह सकता है | अचानक से व्यर्थ के कामो में किये गए खर्चे आपको तनाव दे सकते है | आज परिवार में किसी सदस्य से मतभेद की वजह से बहस हो सकती है, आप धैर्य से काम ले | संतान को लेकर चिंतित रह सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होने वाली है | आज कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय है, हालाँकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | दाम्पत्य जीवन में जातको को परेशानी हो सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी कोई भी मेहनत आज बेकार नहीं जाएगी | आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | आज परिवार के साथ बैठकर आप चर्चा करेंगे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा, प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके साथ कुछ अचानक से काम आने वाले है, जो आपकी आमदनी की वजह बनेंगे | शक करने की आदत आपके प्रेम जीवन को बर्बाद कर सकती है | ऑफिस में सहकर्मियों का साथ आपको मिलेगा, आपके कार्य समय पर पुरे हो जायेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा है, हालाँकि दोपहर के बाद आपकी चिंताए बढ़ सकती है | आप मन में किसी बात को लेकर परेशान हो सकते है | घर में किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | नींद पूरी ना होने की वजह से काम में आपका मन नहीं लगेगा, आप आलस्य महसूस करेंगे | किसी चीज में खर्चे होने वाले है | पडोसी किसी मामले में आपकी राय जानने आ सकते है | आप आध्यात्म की ओर झुके रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आज किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में ना आये | आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति को दूर करने के लिए आपको पहल करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर