Category Archives:  Spiritual

माँ लक्ष्मी को प्रिय होती है वे महिलाये जिनमे होती है ये 10 आदते, इन पर बनती है माता की विशेष कृपा

Apr 06 2020

Posted By:  Sunny

धन की देवी माँ लक्ष्मी को कहा जाता है | जिस भी व्यक्ति को माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो जाती है | उसे अपने जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | ऐसे बहुत कम लोग होते है, जिन पर माँ लक्ष्मी की कृपा होती है | ऐसे में आप भी यदि चाहते है की आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसे तो हम कुछ नियम बताने जा रहे है | आप उनका पालन अवश्य करे | वैसे ये नियम खासकर महिलाओं के लिए है, यदि महिलाये इन नियमो का पालन करती है, तो उनपर माँ लक्ष्मी की कृपा जरूर बनती है |


1. नित सुबह और शाम पूजा पाठ करने वाली महिलाओं से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है | जिस घर में नित पूजा पाठ होता है, वहां सकारात्मकता का भी वास होता है | इसके साथ ही इन महिलाओं का मन और हृदय भी शुद्ध और पवित्र होता है |

2. शुक्रवार के दिन जो महिलाये माता लक्ष्मी का व्रत करती है, उनसे माँ लक्ष्मी अवश्य रहती है | उन महिलाओं का त्याग देख माता उनसे प्रसन्न होती है |

3. घर की और आस पड़ोस की कन्याओ को लाड प्यार प्यार से रखने वाली महिलाओं से भी माता प्रसन्न रहती है | छोटी कन्याये माता का ही स्वरूप मानी जाती है | ऐसे में इनकी सेवा करना माता की सेवा करने के समान ही है |



4. शुक्रवार के दिन माता के सामने घी का दीपक जलाने से माता प्रसन्न होती है | जो महिलाये ऐसा करती है, माता उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है |

5. जो महिलाये मांस मच्छी आदि से पूरी तरह परहेज करती है और शुद्ध शाकाहारी भोजन का ही आहार लेती है, उनसे भी माता संतुष्ट रहती है |

6. शुक्रवार के दिन दान करना सबसे शुभ माना गया है | इस दिन दान पुण्य करने से घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है |

7. माँ का पूरा श्रृंगार और चन्दन का टिका लगाकर माता की पूजा करने वाली महिलाओं पर माता की विशेष कृपा बनती है |

8. जो महिलाये अपने परिवार को बाँध कर रखती है, परिवारजनों के साथ द्वेष भाव नहीं रखती | उन महिलाओं से भी माता प्रसन्न रहती है |

9. जो महिलाये बुजुर्गो का, बड़ो का आदर करती है, सम्मान करती है | उनसे माता प्रसन्न रहती है |

10. जो महिलाये अपने पति का सम्मान करती है, हर परिस्थिति में पति के साथ खड़ी रहती है और उसे सही राह दिखाती है | उन महिलाओं पर माता की विशेष कृपा बनती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर