Category Archives:  Spiritual

आपकी आँखे खोलती है आपके दिल के कई राज, जानिए क्या कहता है समुद्रशास्त्र...

Apr 07 2020

Posted By:  Sunny

आपने अक्सर लोगो को कहते हुए सुना होगा कि आँखे बहुत कुछ कहती है | ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी निगाहो में हमारे मन के कई भाव नजर आते है | गरुड़ पुराण में समुद्रशास्त्र का उल्लेख किया गया है | बता दे ये शरीर के अध्ययन की विधा है, इसमें शरीर के विभिन्न की बनावट से व्यक्ति के व्यक्तित्व को परखा जाता है | इसमें आँखों के अध्ययन के बारे में भी कुछ बाते बताई गयी है, तो आइये जानते है आपकी निगाहे क्या कहती है |

ये होते है गुणों की खान


समुद्रशास्त्र में आँखों को रंग और बनावट की अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है | इसमें बताया गया है कि काले रंग की आँखे शुभ होती है | जिन लोगो की आँखे काले रंग की होती है, वे गुणों की खान होते है | ये हर काम में अपना 100% देते है | इनकी यही खासियत इन्हे सबसे अलग बनती है | ऐसा भी बताया जाता है कि इन लोगो पर आँखे बंद करके भी भरोसा कर सकते है |



ये होते है बुद्धिमान


समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगो की आँखे गोल होती है | वे बहुत ही समझदार होते है, इनके पास हर परेशानी का हल होता है | इनके जीवन में किसी भी परिस्थिति आ जाए, ये उसे आसानी से संभाल लेते है | ये बड़े फैसले भी काफी सोच विचार कर ही लेते है | इनका हर कदम बेहतर भविष्य के लिए होता है |

ये होते है दिलवाले


समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगो की आँखे बड़ी होती है, ये उनके बड़े दिल का संकेत होती है | ऐसे लोग आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते है | कई बार तो ये लोग बिना मांगे भी आपकी मदद के लिए हाजिर रहते है, क्योंकि ऐसा करने से इन्हे मन की शांति मिलती है | बता दे इन लोगो पर बिना किसी संदेह के विश्वास कर सकते है |

ये होते है सबसे अलग


समुद्रशास्त्र में नीली और भूरी आँखों वाले लोगो को अलग श्रेणी में रखा गया है | इसमें बताया गया है कि नीली आँखों वाले लोग चालक प्रवृत्ति के होते है | ये लोग कभी किसी की मदद करते भी है तो उसमे अपना फायदा ही देखते है | लेकिन फायदा ना होता देख ये लोग अपना हाथ पीछे भी खींच लेते है | इसके अलावा भूरी आँखों वाले लोग सिर्फ खुद के बारे में ही सोचते है, वे खुदगर्ज होते है | इसीलिए इनपर सोच समझकर ही भरोसा करना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर