Category Archives:  Spiritual

अगर जीवन में सफलता और धन धान्य पाना चाहते है, तो सोने से पहले जरूर करे ये आसान से टोटके

Apr 07 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में सफल होना हर किसी की चाह होती है | लोग इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते है | कई बार लोग अपनी मेहनत के साथ साथ देवी देवताओ की पूजा अर्चना भी करते है, ताकि भगवान उनकी मदद करे और उन पर कृपा बनाये | परन्तु कई बार कुछ ऐसा होता है कि इन व्यक्तियों को अपने जीवन में असफलता ही मिलती है और इन्हे निराशा का सामना करना पड़ता है | वैसे यदि आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे है, तो हम आपके लिए कुछ ख़ास उपाय लेकर आये है, जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे |

कपूर जलाये




आप रोने में जब भी सोने जाए तो उससे कुछ देर पहले कपूर जलाये, ये बहुत शक्तिशाली माना जाता है | ये घर से नकारात्मकता को दूर करता है | आप सोने से पहले अपने घर में 2 कपूर जरूर जलाये और उसके बाद ही सोये |

सकारात्मक विचारो के साथ सोये


आप रात में जब भी सोये तो उससे पहले अपने मन में नकारात्मक विचारो को ना आने दे | नकारात्मक विचारो के साथ हमारी सुबह को भी बर्बाद करता है | इसीलिए सोने से पहले मन में उन्ही बातो को लाना चाहिए, जिनसे आपको ख़ुशी मिलती है |

इस दिशा की तरफ मुंह करके सोये

 
हमारा भविष्य इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरफ मुंह करके सोते है | लाल किताब में बताया गया है कि जो जातक गलत दिशा की तरफ मुख करके सोते है, उन्हें अपने जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है और उनका जीवन अंधकार की ओर जाने लगता है | इसीलिए सोते समय ध्यान रखे कि आपका सर दक्षिण या पूर्व दिशा में ही हो |

पैर धोकर सोये


एक बात का हमेशा ध्यान रखे की आप जब भी सोये तो उससे पहले अपने जरूर धोये | ऐसा बताया जाता है कि रात में बिना पैर धोये सोना जीवन में असफलता लाता है |



करे हनुमान जी का जाप


आप सोने से पहले हनुमान जी का जाप या हनुमान चालीसा का जाप भी कर सकते है | इससे मन में सदा शांति बनी रहती है और मन में कोई बुरे विचार भी नहीं आते है | साथ ही सोने से पहले हनुमान चालीसा के जाप से बुरे सपने भी नहीं आते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर