Category Archives:  Spiritual

बड़े ही शातिर किस्म के होते है मिथुन राशि के जातक, जानिए इनकी अन्य छिपी खूबियां

Apr 08 2020

Posted By:  Sunny

किसी भी व्यक्ति की राशि उसके बारे में बहुत कुछ कहती है | व्यक्ति का स्वभाव, उसका व्यवहार, उसके विचार उसकी राशि पर निर्भर करते है | ज्योतिष कहता है की व्यक्ति की राशि से उस व्यक्ति के बारे में कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है | आज हम आपको मिथुन राशि के जातको को इस बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो आइये जानते है | कैसे होते है मिथुन राशि के जातक |


जानकारी के लिए बता दे मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है, इस राशि का स्वामी बुध होता है | इसी वजह से इस राशि के जातक बहुभाषी और चतुर होते है |

मिथुन राशि के जातक काफी मिलनसार प्रवृत्ति के होते है | ये जहाँ भी जाते है रौनक ले आते है | यदि इनको पार्टी की जान कहा जाये तो गलत नहीं होगा |



इस राशि के ज्यादातर जातक द्विभाषी होते है, इन्हे समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती है | ये संवाद कला में भी माहिर होते है |

ये जातक शारीरिक रूप से भी फुर्तीले होते है | लोग इनकी बौद्धिक क्षमता के भी कायल होते है | ये लोग अपनी प्रतिभा के कारण ही भीड़ से अलग नजर आते है |

ये लोग मददगार प्रवृत्ति के भी होते है, लेकिन इनमे गुस्सा भयानक होता है | हालाँकि इनमे संयम की गजब की क्षमता होती है | ये अपना हर कार्य धैर्य और चातुर्य से पूरा करते है |

ये हमेशा अपने जीवन में नए विचार अपनाते है | ये अपने हर कार्य को उत्साह से करते है, यही वजह है कि इन्हे अपने कार्यो में सफलता मिलती है |

इनका मददगार स्वभाव कई बार इनके लिए लाभदायक साबित नहीं होता है | किसी की भलाई का परिणाम इन्हे हमेशा कमजोर ही मिलता है |

इस राशि के जातको की तुला और कुम्भ राशि के जातको के साथ अच्छी मित्रता होती है | इनका मजाकिया स्वभाव लोगो को खूब भाता है | ये इनको सामाजिक भी बनाता है |

वैसे इस राशि के जातको के नकारात्मक पहलु की बात करे तो ये कई मामलो में आलसी भी साबित होते है | कई बार ये अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए छल कपट का सहारा भी लेते है | इन राशि के जातको का शातिरपना दुसरो के लिए नुकसानदायक साबित होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर