Category Archives:  Spiritual

कैसा होता है कर्क राशि के लोगो का स्वभाव, जानिए कर्क राशि के लोगो के बारे में सबकुछ

Apr 09 2020

Posted By:  Sunny

कर्क राशि राशिचक्र की चौथी राशि है | इस राशि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा होता है | इसीलिए कर्क राशि के जातक चन्द्रमा से प्रभावित रहते है | बता दे चन्द्रमा मन का कारक है, इसीलिए इस राशि के जातको में चंचलता का भाव पाया जाता है | ये भाव इनके कई कार्यो में झलकता है | 


ऐसे में आज हम आपको कर्क राशि के जातको के बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो आइये जानते है | कर्क राशि के जातको की खूबियों के बारे में |

शारीरिक सरंचना


इस राशि के जातको के चेहरे की बनावट गोल होती है | ये दिखने में आकर्षक होते है, लोग इनकी ख़ूबसूरती से भी इनकी ओर आकर्षित होते है | इस राशि के जातको के शरीर पर बाल कम होते है | इन लोगो की लम्बाई औसत से कम होती है | इसके अलावां इनका रंग गोरा और ये कम उम्र में है बड़ी उम्र के नजर आने लगते है |



स्वभाव


इस राशि के जातको का स्वभाव कई बार जिद्दी होता है, जिस कारण इन्हे कई बार मुसीबत झेलनी पड़ती है | ये लोग हर परिस्थिति से निकलने में सक्षम होते है | ये लोग आजादी पसंद होते है, लेकिन इनके कई कामो में अनियमितता झलकती है | इनकी एक खासियत ये भी है की ये व्यर्थ के कामो से दूरी बनाकर रखते है |

प्रेम जीवन


इनके जीवन में प्यार की एक अलग ही जगह होती है | ये विश्वसनीय और परवाह करने वाले लोग होते है | ये लोग अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करते है, लेकिन बदले में ये उसी प्रेम की चाह रखते है, जो ये दे रहे है | कई मामलो में ये अपने पार्टनर को लेकर पजेसिव हो जाते है, इसी वजह से ये अपने आपको कठोर दिखाने की कोशिश करते है, लेकिन ये सौम्य स्वभाव के होते है |

कार्यक्षेत्र


इन लोगो की याददाश्त कमाल की होती है, साथ ही ये पक्के इरादे वाले होते है | ये जिस भी क्षेत्र में मन लगाकर काम करते है, उसमे ऊपर तक जाते है और खूब नाम कमाते है | वे इन जातको का राशि ग्रह चन्द्रमा होता है, इसी वजह से इस राशि के ज्यादातर जातक जल या द्रव्य पदार्थ के व्यापार में होते है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर