Category Archives:  Spiritual

घर में गंगाजल रखने से पहले जान ले ये नियम, अन्यथा बन सकते है पाप के भागी

Apr 09 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में गंगा नदी का बहुत महत्व है | हमारे धर्म ग्रंथो में गंगा नदी को देवी माँ की उपाधि दी गयी है | ऐसा भी बताया जाता है की इस नदी में स्नान मात्र से मनुष्य के सभी पापो का नाश हो जाता है और पुण्य की प्राप्ति होती है | बता दे गंगा जल को बहुत शुद्ध माना जाता है और गंगाजल कभी दूषित नहीं होता और ना ही इसमें कभी कीड़े पड़ते है | ये बात वैज्ञानिको ने भी साबित कर दी है |


बता दे हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाले जातक अपने घर में गंगाजल अवश्य रखते है | क्योंकि मांगलिक कार्यो में गंगाजल का उपयोग होता है | वैसे बता दे घर में गंगाजल रखने के कुछ नियम होते है, जिनका पालन करना बहुत आवश्यक है | अन्यथा आप पाप के भागी भी बन सकते है |



ये लोग ना करे स्पर्श


मांसाहार करने और शराब आदि का सेवन करने के बाद कभी भी गंगजल को स्पर्श नहीं करना चाहिए | तम्बाकू, सिगरेट आदि के पान के बाद भी गंगाजल को छूना पाप माना गया है | ऐसा करने से जल अशुद्ध हो जाता है |

गंगाजल रखे पूजाघर में


घर में गंगाजल को हर किसी स्थान पर ना रखे | गंगाजल को रखने का स्थान घर के मंदिर को बताया गया है | इसीलिए गंगाजल को हमेशा अपने घर के मंदिर में ही रखे | ऐसा करने से गंगाजल भी पवित्र बना रहता है |

रखे इस पात्र में


गंगाजल को स्टोर करके रखते समय इस बात का ध्यान रखे की गंगाजल हमेशा मिट्टी, कांसे या चांदी के बर्तन में रखे | क्योंकि इससे जल के दैवीय गुण बने रहते है, गंगाजल को कभी प्लास्टिक की बोतल में ना रखे |

गंदे हाथो से ना करे स्पर्श


गंगाजल को कभी भी गंदे हाथो से ना छुए | इस बात का ध्यान रखे की आपके हाथ पूरी तरह साफ़ सुथरे और शुद्ध हो |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर