Category Archives:  Spiritual

खूब मेहनत करने के बाद भी नहीं टिकता धन, तो जान ले ये बाते, तभी बनेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Apr 09 2020

Posted By:  Sunny

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है | ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर माता की कृपा हो जाती है, उसे कभी भी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता | ऐसे व्यक्ति के जीवन में कोई आर्थिक समस्या नहीं आती है | इसमे कई लोग माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई तरह से कोशिशे करते है, लेकिन वे विफल हो जाते है |


यदि दिन रात मेहनत करने के बाद भी आपके जीवन में आर्थिक समस्या बनी हुई है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ उपाय कर सकते है | इन उपायों को करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी | साथ ही इससे आपको अपनी मेहनत का फल भी पूरा मिलेगा |


  • यदि आप चाहते है कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा हो, तो आपको सबसे पहले ये जानने की जरूरत है कि आपको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए | महिलाओं को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां माँ लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती | इसके अलावा जिस घर में हर समय विवाद की स्थिति बनी रहती है, लड़ाई झगड़े होते है | वह घर में भी माता लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती है |

  • आपके जीवन में आ रही आर्थिक समस्या का कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है | वास्तु दोष की वजह से घर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, जैसे पैसे का ना टिकना, लड़ाई झगड़े होना, मानसिक परेशानी आदि | ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र की मदद लेने की जरूरत है | यदि आप वास्तु के नियमो का पालन करेंगे, तो आपके घर में सुख शांति और लक्ष्मी जी का वास रहेगा |

  • इस बात से तो सभी वाकिफ है कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है, ऐसे में आप यदि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करे और माता का व्रत करे, तो माता आपसे अवश्य प्रसन्न होगी | 

  • ज्योतिष में बताया गया है कि जिन लोगो की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, उन्हें कभी भी आर्थिक समस्या नहीं गुजरना पड़ता, उनके घर में सदा माँ लक्ष्मी का वास होता है | ऐसे में यदि आप भी शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते है, तो अपने घर में मोर पंख रखे |

  • माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने में साफ़ सफाई का सबसे बड़ा योगदान है | जिस घर में साफ़ सफाई नहीं होती है, उस घर में माता लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती है | दिवाली पर भी घर की साफ़ सफाई करने का मुख्य कारण यही बताया गया है, ताकि माँ लक्ष्मी हमारे घर में प्रवेश करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर