Category Archives:  Spiritual

यदि चाहते है सुख शांति और धन धान्य तो, अपने घर की छत पर इस दिशा में लहराए ध्वजा...

Apr 10 2020

Posted By:  Sunny

सभी लोग यही चाहते है कि उनके घर में खुशहाली का माहौल रहे, सुख शांति और सकारात्मकता बनी रहे | लेकिन यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगे और बुरी शक्तियों का साया मंडराने लगे तो घर की सुख शांति दुःख के माहौल में बदल जाती है | घर से इन नकारात्मकता को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताये गए है | 


ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताने जा रहे है | आज हम आपको घर ध्वजा लगाने एक बारे में बताएंगे | जानकारी के लिए बता दे ध्वजा को घर या मकान का तिलक भी कहा जाता है | ये घर की सुंदरता तो बढ़ाता ही है, साथ ही ये घर में सकारात्मक ऊर्जा का विकास भी करता है |



ध्वजा का महत्व वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है | ये शुभता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है | बता दे प्राचीन काल में राजा महाराज जंग जीत जाने पर अपने महल पर ध्वजा लहराते थे | ये ध्वजा सौभाग्य और जीत की भी निशानी है | हिन्दू धर्म में मंदिर पर ध्वजा आवश्यक रूप से लहराई जाती है | इसमें केसरिया रंग की ध्वजा को अधिक महत्व दिया जाता है, जिस पर श्रीराम, कलश और स्वास्तिक अंकित होता है |

इस दिशा में लगाए ध्वजा


वास्तु शास्त्र में ध्वजा के बारे में बताया गया है कि इसे घर की छत की वायव्य दिशा अर्थात उत्तर पश्चिम में लगाना चाहिए | ये दिशा वायु देव और वरुण देव की मानी जाती है, इसीलिए इस दिशा में ध्वजा लगाना शुभ फल देता है | बता दे इसी वजह से इस दिशा में जल संग्रहण शुभ माना जाता है |

ध्वजा फहराने के लाभ


शास्त्रों में बताया गया है कि घर की छत पर ध्वजा फहराने से कुंडली में अशुभ ग्रहो का प्रभाव कम हो जाता है | इसके अलावा ऐसा बताया जाता है कि छत पर रहने वाले लोगो की कुंडली का बारहवां भाग घर ही होता है | इसीलिए ध्वजा लहराने से से गृह संबंधित दोष दूर हो जाते है और घर में सुख शांति और धन धान्य का प्रवाह होने लगता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर