Category Archives:  Spiritual

आरम्भ हुआ वैशाख का पवित्र महीना, जानिए क्या करे और क्या ना करे इस माह में

Apr 10 2020

Posted By:  Sunny

9 अप्रैल 2020 से वैशाख माह की शुरुआत हो गयी है | यह माह हिन्दू कैलेंडर का दूसरा महीना है | इस महीने को बेहद ही पवित्र माना जाता है | यह भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह है | ऐसा बताया जाता है कि इस माह में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करके, उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है | 




वैशाख माह

इस वर्ष के वैशाख माह की शुरुआत 9 अप्रैल 2020 से हुयी है | ये माह 7 मई 2020 तक चलेगा | इस माह को बेहद ही पवित्र माना जाता है | इस माह भगवान विष्णु के अलावा ब्रह्मा जी और महादेव की भी पूजा अर्चना की जाती है | यह माह त्रिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी जाना जाता है | ऐसा भी कहा जाता है की इस माह में सिर्फ जल चढाने मात्र से त्रिदेवो को प्रसन्न किया जा सकता है |

क्या करे इस माह में

  • तीर्थ स्थलों के भ्रमण और देवी देवताओ के मंदिरो के दर्शन के लिए ये माह सबसे उत्तम माना जाता है | 

  • ऐसा बताया जाता है कि इस माह में जल का दान करने से मनोकामना पूर्ण होती है | यही वजह है कि इस माह में लोग अपने घरो के बाहर राहगीरों के लिए जल का प्रबंध करते है | और विभिन्न स्थानों आदि पर पेयजल के लिए प्याऊ आदि बनाये जाते है | ऐसा भी कहा जाता है कि ऐसा करने से वैकुण्ठ प्राप्त होता है |

  • इस महीने जल दान के अलावा अन्य चीजों के दान का भी बहुत महत्व है | इस माह में आप गरीबो और अन्न और अन्य चीजे दान करे | इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी |

इस तरह करे पूजा


वैशाख माह में पूजा पाठ का विशेष महत्व है, इसीलिए आप इस माह में सोमवार के दिन भगवान की पूजा अर्चना जरूर करे | इसके लिए आप स्नान आदि करके शिव मंदिर जाए और शिवलिंग पर जल अर्पित करे | अब उन्हें चंदन का तिलक लगाए और फूल अर्पित करे | इसके बाद उनके सामने एक दीपक जलाये और उनकी पूजा करे |

इस माह में आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करे | इस दिन आप पीले वस्त्र अवश्य धारण करे, क्योंकि ये विष्णु जी का प्रिय वस्त्र है | गुरुवार के दिन आप मंदिर में भगवान विष्णु जी फूल अर्पित करे, और उनकी आरती करे | इसी प्रकार आप ब्रह्मा जी की पूजा भी करे, इस बात का ध्यान रखे की जब आप ब्रह्मा जी की पूजा करे तो उन्हें कमल का फूल अवश्य अर्पित करे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर