Category Archives:  Spiritual

यदि शनिदेव के प्रकोप से परेशान है तो आज ही कर ले ये उपाय, शनि पीड़ा से मिलेगी मुक्ति

Apr 10 2020

Posted By:  Sunny

भगवान शनिदेव न्याय के देवता है | शनिदेव मनुष्य को उसके कर्मो का फल जरूर देते है | शनिदेव को सभी देवताओ में सबसे क्रूर बताया जाता है, क्योंकि वे बुरे कर्मो के लिए किसी को क्षमा नहीं करते है | वे मनुष्य को उसके कर्मो का फल जरूर देते है, यही वजह है कि लोग उनके नाम मात्र से ही भयभीत होने लगते है | 


शास्त्रों में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति से शनिदेव प्रसन्न हो जाये, तो उसका जीवन खुशियों से भर जाता है | शनिदेव की कृपा से गरीब से गरीब व्यक्ति भी धनवान बन सकता है | इसके लिए जीवन में सिर्फ सुकर्मो की आवश्यकता होती है | ऐसे में यदि आपके जीवन में शनिदेव की स्थिति सही नहीं है और जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो रही है, तो आप कुछ उपाय कर सकते है | जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है |



  • यदि आपके जीवन में शनिदेव सही स्थिति में नहीं है, तो आप शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करे | इसके लिए आप ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ को जल अर्पित करे और शनिदेव की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करे | इसके बाद उन्हें काले तिल, धुप और वस्त्र अर्पित करे | इसके बाद आप पीपल के पेड़ की परिक्रमा करे और शनि मंत्रो का जाप करे |

  • शनिवार के दिन आप पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने के पश्चात् तेल का दीपक जलते है, तो शनिदेव शांत होते है | 

  • यदि आप शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते है, तो शनिवार के दिन दान अवश्य करे और इस दिन व्रत अवश्य रखे |

  • यदि आप अपने जीवन में शनिदेव के प्रकोप से छुटकारा पाना चाहते है, तो पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग स्थापित करे और भगवान शिव की आराधना करे |

  • शनिवार के दिन जब भी आप शनिदेव को जल अर्पित करे तो उस जल में दूध, चन्दन और तिल मिला ले | अब जल अर्पित करते समय 'मूले ब्रह्मा तने व‍िष्‍णु जटा शंकर तथैवच: पात पात सब देवानां ऊं नमो वासुदेवाय' मंत्र का जाप करे | इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य के दुखो का नाश होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर