Category Archives:  Spiritual

शानदार लीडर होते है सिंह राशि के जातक, लेकिन होती है एक कमी...

Apr 11 2020

Posted By:  Sunny

सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है, और सूर्य तेज, प्रभुत्व और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता है | यही वजह है की इस राशि के लोगो में बचपन से ही नेतृत्व की कुशलता होती है | ये लोग अपनी समझ और अपने गुणों के चलते ही समाज में सम्मानीय स्थान प्राप्त करते है | ऐसे में आज हम आपको सिंह राशि के जातको की खासियतों और खूबियों के बारे में बताने जा रहे है |


सिंह राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के होते है | इनकी नाक लम्बी, बड़ी आंखे और ललाट चौड़ी होती है | इनके शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है, जिससे ये आकर्षक दीखते है | बता दे इस राशि के जातको का चेहरा अंडाकार और खूबसूरत होता है |



सिंह राशि सूर्य की राशि है, इसीलिए इस राशि के जातको में एक राजा के समान व्यवहार होता है | ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में ऊँचे पद पर विराजमान होते है | लोग इनके नेतृत्व के कायल रहते है |

प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के मामले में रोमांटिक होते है | लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते है | इनकी एक खासियत यह भी है कि ये अपने पार्टनर पर पूरी तरह हावी रहते है | ये अपने पार्टनर को काबू में रखने की कोशिश करते है, जो इनके पार्टनर को नहीं भाता है |

ये लोग ईमानदार और विश्वासपात्र होते है | अपने मित्रो की मदद के लिए ये हर वक़्त खड़े रहते है | ये कई बार अपने कामो को लेकर उत्सुक दिखाई देते है |

इनकी सबसे बड़ी कमी है की ये अंहकारी होते है | कई बार इनका गुस्सैल रवैया लोगो को भयभीत कर देता है | ये लोग अपने हितो को लेकर बहुत संवेदनशील होते है | इन्हे अपनी आलोचना कभी सहन नहीं होते है | कई बार इनमे जिद्दी स्वभाव भी देखने को मिलता है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर