Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 अप्रैल 2020: सेहत को लेकर सावधान रहे कन्या राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Apr 11 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में कोई परेशानी उठानी पड़ सकती है | परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | भाग्य की बदौलत आपके बिगड़े काम बनने वाले है | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार में आपको बड़ा फायदा होने वाला है | आज आप किसी बात को लेकर प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | विवाहित जातको को जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके कुछ खर्चे होने वाले है, ये चिंता का विषय नहीं है | आप किसी करीबी को दिल से लगा सकते है, आप ऐसी बाते भूलने की कोशिश करे तो बेहतर है | परिवार के माहौल से आपको प्रसन्नता मिलेगी | प्रेम जीवन जीने वालो के लिए समस्या हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार में किसी से छोटी से बहस हो सकती है | इस राशि के छात्रों को आज शानदार नतीजे मिलने वाले है | शाम को किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | व्यापार के मामले में आज का दिन शुभ है, सफलता मिलेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | जरूरत की चीजों पर अधिक खर्चा होने वाला है, हालाँकि आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | आज ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है, ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे | प्रेम जीवन में चुनौतियाँ आ सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | किसी नए काम में आप व्यस्त रहेंगे | इसमें आपको मित्र से मदद मिलने वाली है | आज तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे, सेहत बिगड़ सकती है | पिताजी के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा है | आपके काम के अच्छे नतीजे मिलने वाले है | आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने को लेकर विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा | कार्यक्षेत्र में विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, आपको आज बड़ा लाभ होने वाला है | ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता के चलते आपको नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है | परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने की आशंका है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते है, लेकिन ये स्थिति शाम तक ही रहेगी | आज कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय जरूर ले | आप किसी नए काम को शुरू करने को लेकर विचार कर सकते है | प्रेम जीवन में सुख रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कोई जरुरी काम पूरा होने वाला है, जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे | परिवार का माहौल आपको शांति प्रदान करेगा | आज कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो किसी अनुभवी की मदद जरूर ले |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा | आपका कोई मित्र से आपके किसी मामले में सलाह ले सकता है | वैवाहिक जीवन में दिक्क्त हो सकती है, लेकिन आप संभल लेंगे | आज माता पिता आपसे कोई इच्छा जाहिर कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपकी कोई इच्छा आज जीवनसाथी की वजह से पूरी होने वाली है | व्यापारियों को आज कुछ ख़ास लाभ नहीं होगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी | आज आपमें संतुष्टि की भावना रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर