Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 अप्रैल 2020: आज सावधान रहे तुला राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Apr 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | ऑफिस में अधिक काम की वजह से आप तनाव ले सकते है | व्यापार के मामले में आपका दिन एकदम ठीक रहेगा | परिवार के सदस्य के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है | लेकिन दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा | प्रेम जीवन अनुकूल रहेगी | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन लाभ भरा रहेगा | आप अपने व्यापार में नयी योजनाए लागू कर सकते है, जिससे आपको लाभ मिलेगा | आज किसी जरुरी काम के सिलसिले में आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित लोगो से होने वाली है | भविष्य में माता पिता के साथ कहीं घूमने जाने की योजना तैयार कर सकते है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दी मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज आपको किसी निजी काम में फायदा होने वाला है | आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दे, आप बीमार पड़ सकते है | काम के मामले में किसी से उलझने की कोशिश ना करे, इससे आपकी साख गिर सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपका कोई जरुरी काम पूरा होने वाला है, जिस वजह से आपको ख़ुशी मिलेगी | आज आपके खर्चे बढ़ने वाले है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति आपके काबू में रहेगी | आपको आपसी मतभेदों को दूर करने की जरूरत है, प्रेम जीवन अच्छा रहेगा | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आज परिवार के सदस्य की कोई बात दिल से ना लगाए, उसे समझने की कोशिश करे | आज काम की व्यस्तता के चलते आप कोई काम भूल सकते है | ऑफिस में आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन शुभ है | परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का आपको अहसास होगा | आज ऑफिस में आपके काम की उच्च अधिकारी तारीफ करेंगे | आज कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, काम में मन लगाए | परिवार में किसी ख़ास बात को लेकर चर्चा होने वाली है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा | काम में आपको मनचाहे नतीजे मिलेंगे, हालाँकि कुछ साथी आपको धोखा दे सकते है | परिवार में लम्बे समय से चल रहा कोई विवाद आप सुलझाने में कामयाब होंगे | आपको अच्छी आमदनी होने वाली है, आपको बचत करने की आदत विकसित करने की जरूरत है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा | आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है | प्रेम जीवन में प्रिय की कोई बात आपको बुरी लग सकती है | सेहत के मामले में आज का दिन कमजोर है, आपको ध्यान रखने की जरूरत है | मित्र किसी मामले में आपसे सलाह ले सकता है | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा | परिवार का माहौल आपको खुशी देगा | आज पिताजी की बाते आपको कड़वी लग सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में आपको आपसी तालमेल बैठने की जरूरत है, ये ही आपके रिश्ते को आगे लेकर जायेगा | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | किसी बात को लेकर लिया गया तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है | ऑफिस में आपको अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में उतार चढाव की स्थिति आ सकती है, लेकिन आप इसे संभाल लेंगे | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप अपने काम पर ध्यान देंगे | जिससे आप नतीजों से प्रसन्न दिखायीं देंगे | आज आपका दिन करियर के मामले में महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | किसी काम में आपको आर्थिक कमी का सामना करना पड़ सकता है | आज जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक शाम बिताएंगे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | इससे आपको कामो में सफलता मिलेगी | दोपहर के बाद आपको किसी काम में अड़चन का सामना करना पड़ सकता है | आज आप बच्चो के साथ अच्छा समय बिताएंगे | प्रेम जीवन जीने वालो को अपने बारे में परिवारजनों के साथ बात करने की जरूरत है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर