Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 अप्रैल 2020: इन 5 राशियों से प्रसन्न है हनुमान जी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज कामो में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | परिवार के किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले घर के बड़ो की राय जरूर ले | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | अभी व्यापार में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | आप मानसिक तनाव से निकलने की कोशिश करेंगे, लेकिन हालात आपको इससे रोकेंगे | काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | प्रेम जीवन में सुख रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आज अपनी कुछ जरूरतों पर आप आवश्यकता से अधिक खर्चा कर सकते है | व्यापार में आपको आज निराशा हो सकती है | आपकी सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा | प्रिय को मनाने में लगे रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन थकान भरा रहेगा | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में भी आप आलस्य महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है | इस राशि के छात्रों को करियर से जुड़ा कोई बड़ा मौका मिलने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपके किसी काम में आपको मित्र की मदद मिलने वाली है | परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | प्रेम जीवन के मामले में आज दिनमान कमजोर है | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरी के सिलसिले में आपको बाहर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन माहौल को देखते हुए आपको इसे टालने की जरूरत है | परिवार में आज किसी से झड़प हो सकती है, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके कुछ काम शुरू होने वाले है | कुछ कामो में होने वाले खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते है, आपको इसे काबू में रखने की जरूरत है | व्यापार में आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले है | दाम्पत्य जीवन में आपको आपसी सामंझस्य बिठाने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी | आज आपका मन आध्यात्मिक कामो में लगेगा | आज ऑफिस में आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आप अपने हितो के बारे में सोचेंगे | व्यापार में आपको सफलता मिलेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिनमान अच्छा रहेगा | आपको योग व व्यायाम करने की आदत डालने की जरूरत है, सेहत अच्छी रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आपका जीवनसाथी आपके निर्णयों की तारीफ करेगा | आज ऑफिस में आज काम में जल्दबाजी ना करे, ये आपके बने बनाये कामो को बिगाड़ सकती है | आपको दाम्पत्य जीवन में तनाव दूर करने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | आपको किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | आप आज कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच सकते है, सोच समझकर ही निवेश करे | परिवार का प्रेमपूर्ण व्यवहार आपको प्रसन्नता देगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की भी जरूरत है | घर के बड़ो से आपको कोई राय मिल सकती है, आपको अमल करना चाहिए | आज दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्या हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर