Category Archives:  Spiritual

मंगलवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे बोले ये हनुमान मंत्र, हर मुसीबत का तोड़ है ये मंत्र

Apr 13 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में सुख और दुःख का आना लगा रहता है | जिस व्यक्ति के जीवन में इस समय दुःख चल रहा है, उसके जीवन में सुख भी अवश्य आएगा | सुख दुःख एक क्रम है, जो निरंतर चलता रहता है | लेकिन कई बार नियति को कुछ और मंजूर होता है, इसीलिए कुछ लोगो का दुःख समय के साथ कम होता जाता है, तो कुछ लोगो को दुःख समय के साथ बढ़ता जाता है | ऐसे में यदि आपके जीवन में दुःख निरन्तर बढ़ता जा रहा है, तो आज हम आपको हनुमान जी के कुछ मंत्रों के बारे में बताने जा रहे है | जिनसे आप जीवन के दुखो से छुटकारा पा सकते है |




इस तरह करे उपाय
इस उपाय के तहत आप मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठे और स्नान करने के बाद लाल, नारंगी या पीले रंग के वस्त्र धारण करे | अब आप हनुमान जी की छोटी प्रतिमा पीपल के पेड़ के पास एक लाल कपडे को बिछाकर उस पर रख दे | अब आप हनुमान जी की प्रतिमा के सामने एक तेल का दीपक जलाये और 4 अगरबत्ती जलाये | अब आप एक पीपल का पत्ता ले और उस पर केसरी रंग के सिन्दूर से अपनी समस्या लिखे | अब इस पत्ते को हनुमान जी के चरणों में रख दे |


अब आप नीचे बताये गए सभी मंत्रो का 3 - 3 बार जाप करे |

पहला मंत्र- ॐ तेजसे नम: 

दूसरा मंत्र- ॐ प्रसन्नात्मने नम: 

तीसरा मंत्र- ॐ शूराय नम: 

चौथा मंत्र- ॐ शान्ताय नम: 

पांचवां मंत्र- ॐ मारुतात्मजाय नमः 

छठा मंत्र- ऊं हं हनुमते नम: 

सातवां मंत्र- ॐ मारकाय नमः 

आंठवा मंत्र- ॐ पिंगाक्षाय नमः

मंत्रो के जप के बाद आप हनुमान जी की आरती करे और उनसे किसी भी प्रकार की अनजाने में हुयी भूल की माफ़ी मांगे | अब अंत में आपने जिस पत्ते पर अपनी समस्या लिखी थी, उसे पेड़ के नीचे गाड़ दे | इस तरह आपकी पूजा का समापन होगा | आप शाम के समय हनुमान जी की पूजा अवश्य करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर