Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 अप्रैल 2020: सिंह राशि वालो के जीवन में होगा बड़ा परिवर्तन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Apr 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपके किसी काम की आज खूब सराहना होगी | ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | आज आपकी आमदनी भी ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव जल्द ही दूर होने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा | आपके कुछ जरुरी काम आज पुरे होने वाले है, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | हालाँकि घर में किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है | व्यापार के मामले में दिन सामान्य रहेगा | प्रेम जीवन में स्नेह बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका ध्यान अपने कुछ कार्यो पर रहेगा | आपकी मुलाकात आज समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगो से होने वाली है, इसका फायदा आपको भविष्य में होगा | आज अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखे, परेशानी हो सकती है | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिनमान कमजोर है | आपको ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहना चाहिए, वे कोई षडियंत्र रच सकते है | परिवार में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है, आप शांति से स्थिति काबू में लाये | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज आप अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते है, ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, इससे आपको अपनी जिम्मेदारी का भी अहसास होगा | ऑफिस में अपनी कार्यकुशलता के चलते आप अपने काम में सफलता प्राप्त कर लेंगे | आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | फोन पर आप अपने दोस्त से लम्बी बात कर सकते है, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे | पिताजी आपको किसी जरुरी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | घर में किसी की बिगड़ती तबियत आपको तनाव दे सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपका कोई काम आज अटक सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है | आपकी सेहत ठीक रहेगी | जीवनसाथी आपसे कोई राय ले सकता है | ऑफिस के काम की वजह से आप बोझिल महसूस करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | आपके व्यवहार से आपके आस पास के लोग प्रसन्न दिखाई देंगे | किसी काम के नतीजे आपको प्रसन्न करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा | प्रेम जीवन में प्रिय किसी बात को अधिक महत्व देगा, जो आपको परेशान कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपके खर्चो पर आप काबू रखने में कामयाब होंगे | आपके कामो के चलते आपका मान सम्मान बढ़ेगा | आज किसी बात को लेकर आप चिंतित रह सकते है, आप तनाव ना ले | इसका असर सेहत पर पड़ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा दिखाई देगा | आज आप आध्यात्म से जुड़ाव महसूस करेंगे, आप कोई धार्मिक किताब भी पड़ सकते है | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी, इससे आपको कई कामो में सफलता मिलने वाली है | आज संतान आपसे किसी बात को लेकर जिद कर सकती है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस का माहौल रास आएगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर