Category Archives:  Spiritual

बुद्धिमान और चतुर होते है कन्या राशि के जातक, जानिए इनके बारे में अन्य ख़ास बाते

Apr 15 2020

Posted By:  Sunny

आज हम कन्या राशि के जातको के बारे में बात करने जा रहे है | इस राशि के जातको की संवाद शैली गजब की होती है और इसकी वजह होती है, बुध ग्रह | कन्या राशि राशिचक्र की छठी राशि होती है और यह बुध से प्रभावित होती है | बुध ग्रह इस राशि का स्वामी और यह ज्ञान, बुद्धि और चातुर्य का कारक होता है | बता दे इस ग्रह को नवग्रहों में युवराज की संज्ञा दी गयी है |


इस राशि के जातको की शारीरिक सरंचना अच्छी होती है, ये सूंदर कद काठी के होते है | इनका चेहरा मासूम होता है और नाक थोड़ी लम्बी होती है | इनकी चाल तेज होती है और अपने आकर्षक व्यक्तित्व के माध्यम से ही ये दुसरो को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होते है |



ये कई विशेषताओं के धनी होते है | ये अपने परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है | वैसे समाज में इनका मान सम्मान थोड़ा कमजोर होता है, परन्तु ये अपने कर्तव्य से कभी नहीं डिगते | इनका स्वाभिमान ही इनकी ताकत होता है | इनकी तार्किक बातो से लोग बहुत प्रभावित रहते है |


इस राशि के जातक बुद्धिमान होते है, साथ ही कई मामलो में ये भावुक होते है | ये लोग जिस भी कार्य को हाथ में लेते है, उसे अच्छी तरह से पूरा करते है | इनकी आध्यात्म में भी रूचि होती है | इस राशि का गुरु का फल अच्छा होता है, जिस वजह से इनका आध्यात्म में भी झुकाव होता है | इनका वैवाहिक जीवन सुखद होता है |


इस राशि के जातको के कार्यक्षेत्र की बात करे तो ये बैंकिंग, गणित, तार्किक विषयो, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़ा होता है | ये क्षेत्र बुध ग्रह से जुड़े होते है, इसीलिए इस राशि के जातको को इन क्षेत्रो में करियर बनाना चाहिए |

इस राशि के जातको की सेहत के बारे में बात करे तो इन्हे आंत और कब्ज की समस्या रहती है | इस राशि के जातको को यौन अंगो में परेशानी हो सकती है | इसके अलावा इस राशि के जातको को फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करके रखना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर