Category Archives:  Spiritual

रात में सोते समय अपने बिस्तर के आसपास ना रखे ये चीजे, जीवन में बढ़ जाती है परेशानियां

Apr 15 2020

Posted By:  Sunny

हमारे जीवन में अक्सर ऐसा होता है कि अचानक से परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, जिस कारण जीवन में तरह तरह की मुसीबते भी आने लगती है | कई बार अचानक आने वाली परेशानियों का कारण वास्तुदोष भी होता है | लेकिन कई बार हम दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतिया कर देते है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है | इन गलतियों की वजह से जीवन में नकारात्मकता आने लगती है | कई बार सोते समय हमारे आस पास कुछ ऐसी चीजे पड़ीं होती है, जो हम पर बुरा प्रभाव डालने लगती है | तो आइये जानते है, वे कौनसी वस्तुए है |


इलेक्ट्रॉनिक वस्तुए




कभी भी सोते समय अपने बेड के आस पास कोई भी इलेक्ट्रिक चीजे ना रखे | ये चीजे कभी बंद नहीं होती है | जिस वजह से इनमे से हानिकारक तरंगे निकलती रहती है, जो हमे क्षति पहुंचती है | इतना नहीं कई ज्योतिषियों का भी मानना है कि इनसे मन की शांति भंग होती है | वैज्ञानिक भी बता चुके है कि सोते समय मोबाइल को दूर या बंद करके रखना चाहिए, क्योंकि इनसे निकली तरंगे रेडिएशन का खतरा बढाती है |

पर्स


रात के समय सोते समय अपने सिर के पास पर्स नहीं रखना चाहिए | ज्योतिषशास्त्र का मानना है कि इससे हमारी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, माँ लक्ष्मी इससे रुष्ट हो जाती है| ऐसा करने से फलतू खर्चे बढ़ने लगते है, साथ ही धनहानि भी होने लगती है | इसीलिए इन्हे कहीं दूर सुरक्षित स्थान पर रखे |

रस्सी


अपने बिस्तर के आस पास कभी भी रस्सी या जंजीर नहीं रखनी चाहिए | ऐसा माना जाता है कि ये अशुभ प्रभाव लाती है | इससे हमारे कामो में भी रुकावट आने लगती है | इसीलिए इसे कभी अपने कमरे में ना रखे, इससे जीवन में तनाव भी बढ़ने लगता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर