Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 अप्रैल 2020: आज तुला राशि वालो के भारी है ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Apr 15 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा है, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे | काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आप परिवार के किसी काम का बोझ रहेगा | मित्र से बातचीत करके आप मन हल्का कर सकते है | विवाहित जातको के लिए आज का दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी किस्मत आपके साथ काम है | आपके कई अटके हुए काम भी आज पुरे होने वाले है | नौकरीपेशा जातको को अच्छे परिणाम मिलेंगे | आपके विदेश जाने के योग बन रहे है | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको अपना ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है | आप आज किसी चीज को लेकर मानसिक तनाव ले सकते है | आपके ससुराल से आपको कोई अच्छा फायदा होने वाला है | कुछ चीजों को लेकर खर्चे हो सकते है, लेकिन आर्थिक स्थिति नियंत्रण में रहेगी | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, आपको आज कोई अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है | ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा | आपकी पदोन्नति भी हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनातनी दूर होगी, आपके संबंध मजबूत होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है | आपके विरोधी आपसे आज दूरी बनाकर रखेंगे | आज आप किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति आमदनी में वृद्धि होने से मजबूत होगी | परिवार में प्रेम बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका जीवनसाथी आपसे कोई मन की बात शेयर कर सकता है | परिवार में किसी बात को लेकर अचानक तनाव की स्थिति बन सकती है | आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी | शाम को आप किसी दोस्त से मुलाकात कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | ऑफिस में बॉस से आपको किसी बात को लेकर डांट सुननी पड़ सकती है | माता की तबियत बिगड़ सकती है, आप तनाव ना ले, सब काबू में रहेगा | प्रेम जीवन में साथी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज ऑफिस में आपकी नया काम मिलेगा, जिससे आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी | आज किसी काम के सिलसिले में किसी से झगड़ा मोल ना ले, नुकसानदेह साबित हो सकता है | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो स्थिति सही नहीं है | इन्तजार करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कोई काम मित्र की मदद से समय से पहले ही पूरा हो जायेगा | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बन सकते है, इससे समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके लिए दिन शुभ है, आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है | जिस चिंता ने आपको परेशान कर रखा था, वो आज दूर होने वाली है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को अभी और मेहनत करने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आप कोई चीज खरीद सकते है | परिवार में किसी को सेहत से जुडी समस्या हो सकती है | जीवनसाथी के साथ कोई राज ना रखे, ये आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | कोई दोस्त आपको व्यापार में शामिल होने का मौका दे सकता है, आज कोई शुभ मौका हाथ से ना जाने दे | आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर