Category Archives:  Spiritual

गुरुवार के दिन करे इन उपायों को पल में प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु, जानिए

Apr 15 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य की प्रथम कोशिश यही होती है कि उसके जीवन में सदा सुख बना रहे | उसे किसी प्रकार की मुसीबतो का सामना ना करना पड़े | लेकिन मनुष्य के जीवन में सुख के बाद दुःख और दुःख के बाद सुख का आना निश्चित है | ये ही नियति है, परन्तु कई बार मनुष्य के कर्मो के चलते वह जीवनभर दुखो से घिरा रहता है | आये दिन उसे किसी ना किसी समस्या का सामना करना पड़ता है |


यदि आपके साथ भी ऐसी स्थिति बनी हुयी है, तो हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपकी सहायता कर सकते है | भगवान विष्णु से जुड़े ये उपाय आप गुरुवार को करे | यदि आप इन उपायों को सच्चे मन से करते है, तो भगवान आपसे अवश्य प्रसन्न होंगे |



करे गुरुवार का व्रत


गुरुवार के व्रत का बड़ा महत्व है | यदि आप गुरुवार का व्रत करते है, तो आपको विष्णु जी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है | इस व्रत को महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते है | इस व्रत को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और जीवन के हर दुःख दूर होते है |

ना करे केले का सेवन


भगवान विष्णु को पूजन के दौरान केला चढ़ाया जाता है, ऐसे में गुरुवार के दिन केले का सेवन सही नहीं माना जाता है | ऐसे में यदि आपने गुरुवार का व्रत किया है, तो केले का सेवन ना करे | आप अन्य फलो का सेवन कर सकते है |

भोजन में ना करे नमक का प्रयोग


यदि आप गुरुवार के दिन व्रत नहीं कर रहे है, तो हो सके तो आप गुरुवार के दिन एक समय ही भोजन करे | इस समय आप जो भोजन बनाये उसमे नमक का प्रयोग ना करे | इसके अलावा यदि आप इस दिन चने की दाल का सेवन करे तो अधिक उत्तम है |

दान


दान को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है | यदि आप गुरुवार के दिन दान करते है, तो भगवान विष्णु आपसे जरूर प्रसन्न होंगे | 



पीले वस्त्र


भगवान विष्णु को पीले वस्त्र बहुत प्रिय है, ऐसे में आप गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करे | साथ ही विष्णु की पूजा के समय उन्हें पीले पुष्प अर्पित करे | इन उपायों को करने से भगवान विष्णु आपसे अवश्य प्रसन्न होंगे और आपकी हर मुसीबत अवश्य दूर होगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर