Category Archives:  Spiritual

बड़े ही न्यायप्रिय होते है तुला राशि के जातक, जानिए इनमें और क्या होती है खूबियां

Apr 16 2020

Posted By:  Sunny

किसी की राशि की मदद से भी व्यक्ति के बारे में कई बाते पता लगाई जा सकती है | ऐसे में आज हम आपको तुला राशि के जातको के बारे में जानकारी देने जा रहे है | यह राशि न्यायप्रिय राशि होती है, इसी वजह से इस राशि का चिन्ह भी न्याय को दर्शाता है | बता दे इस राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र सौंदर्य, कामुकता, भौतिक सुख और कला का कारक है | तो आइये जानते इस राशि के बारे में अन्य रोचक बाते |




शारीरिक संरचना


इस राशि के जातको पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है | इसी वजह से आकर्षक होते है | इनका चेहरा इनकी कामुकता को भी दर्शाता है | इनके होंठ गुलाबी और आँखे बड़ी होती है | इनकी लम्बाई सामान्य होती है | इस राशि की महिलाये काफी आकर्षक होती है और इस राशि के पुरुष जोशीले प्रवृत्ति के होते है |

स्वभाव 


इनके स्वभाव की बात करे तो इनमे मनमौजी स्वभाव देखने को मिलता है | ये लोग किसी से बैर भाव नहीं रखते | ये लोग योजनाए बनाने में माहिर होते है, साथ ही धैर्य से काम करना इनकी खासियत होती है | अपने काम में ये इस बात का भी ध्यान रखते है कि दुसरो को कोई नुकसान ना पहुंचे | इन्हे झूठ से सख्त नफरत होती है और दुसरो की भलाई के लिए ये सदा तैयार रहते है | बता दे इन जीवनसाथी बड़ा ही भाग्यशाली मिलता है |

नकारात्मक पक्ष


इस राशि के जातको की कमियों के बारे में बात करे, तो इनमे संवादकला का अभाव होता है | इस वजह से ये सामने वाले को अपनी बात सही प्रकार से नहीं समझा पाते है | हर चीज में तोलमोल की आदत इनके फैसलों में देरी की वजह बनती है | इसके अलावा ये कई बार गैर जरुरी चीजों पर अपना धन खर्च करते है |

सेहत

100

इनकी सेहत की बात करे तो इनका स्वास्थ्य उत्तम रहता है | परन्तु कई बार इन्हे त्वचा संबंधी परेशानी हो जाती है | इन्हे अनिद्रा की भी समस्या रहती है | कई बार इन्हे अपच और कफ की समस्या का सामना करना पड़ता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर