Category Archives:  Spiritual

ये संकेत बताते है आपके घर में है नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव, जानिए

Apr 16 2020

Posted By:  Sunny

घर में अपने परिवार के साथ रहने वाले हर शख्स को हमेश यही कोशिश करते रहना चाहिए कि उसके घर में पॉजिटिव ऊर्जा सदा बनी रहे | क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा के चलते ही घर में सुख शांति बनी रहती है | लेकिन यदि घर में नेगेटिव ऊर्जा बढ़ने लग जाये तो इसकी वजह से घर में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है | घर के सदस्यों में लड़ाई झगड़े, अनबन, अधिक खर्चे, और अशांति पैदा होने लगती है | ऐसे में आज हम आपको कुछ संकेतो के बारे में बताने जा रहे है, जिनसे यह पता लगाया जा सकता है कि आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ गया है |


1. यदि आपके घर का कोई सदस्य अचानक से आलस प्रकट करने लगा है, वह हमेशा थकान से भरा हुआ नजर आता है | तो इससे साफ है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है | ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आप घर में मोर की तस्वीर लगाए |



2. पिछले कुछ समय से रात के समय सोने से पहले मन में नकारात्मक विचार आने लगे है, और साथ ही अनिद्रा की स्थिति बनी हुयी है | तो इससे साफ़ है की आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ रहा है | ऐसे में आप अपने बैडरूम में शिव पार्वती की तस्वीर लगाए |

3. यदि आप किसी गलती को बार बार दोहरा रहे है, तो ये शुभ संकेत नहीं है | एक सामान्य व्यक्ति अपनी गलती से सीखता है, उसे दोहराता नहीं है | ऐसे में यदि आपके साथ कुछ गलत हो रहा है, तो साफ़ है कि नकारात्मक शक्ति आपके दिमाग को भ्रष्ट कर रही है | 

4. यदि कुछ दिनों से आपके मन में नकारात्मक विचार आ रहे है | किसी भी कार्य को लेकर मन में शंका बनी रहती है | भय सताता है तो ये नकारात्मक ऊर्जा का ही प्रभाव है | ऐसी स्थिति में आप हनुमान चालीसा का नित पाठ करे |

5. यदि आपके घर के सदस्यों के बीच अचानक से लड़ाई झगड़े बढ़ने लगे है | हर समय विवाद की स्थिति बन रही है तो सम्भव है की इसके पीछे नकारात्मक ऊर्जा ही है | ऐसे में आप पति पत्नी सुबह साथ में भगवान का पूजन करे | इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर