Category Archives:  Spiritual

शनिदेव की वक्र दृष्टि से रक्षा करते है ये उपाय, जीवन में कभी नहीं आती साढ़ेसाती

Apr 16 2020

Posted By:  Sunny

जब भी शनिदेव का नाम लिया जाता है, तो लोगो में भय देखने को मिलता है | जबकि लोगो को घबराने की जरूरत नहीं है, घबराने की जरूरत सिर्फ उन्हें है, जो बुरे कर्म करते है | हिन्दू पुराणों में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है | ऐसा माना जाता है कि मनुष्य को उसके बुरे कर्मो का फल शनिदेव ही देते है | इसीलिए उन्हें न्याय के देवता कहा जाता है | ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने जीवन में अच्छे कर्म करे | ऐसे में आज हम आपको कुछ कार्य बताने जा रहे है, जिनके माध्यम से शनिदेव के कोप और साढ़ेसाती से बचा जा सकता है |

दान


यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते है, तो आप शनिवार के दिन दान जरूर करे | इस दिन आप लोहे और काली चीजों का दान करते है, तो शुभ फल प्राप्त होता है | इससे शनिदेव प्रसन्न होते है और जीवन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होती है | आप शनिवार के दिन काले तिल, उड़द की दाल, और तिल जैसी चीजों का दान करे |

उपवास


यदि आप शनिदेव का आशीर्वाद चाहते है, तो आप शनिवार का व्रत अवश्य करे | शनिवार का व्रत करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और उनकी कृपा हम पर बनती है |



छाया दान


शास्त्रों में छाया दान का बहुत महत्व बताया गया है | ऐसे में आप दो महीने में एक बार छाया दान अवश्य करे | इसके लिए आप एक पत्र में सरसो का तेल ले और फिर उसमे अपना मुख देखे | इसके बाद इस तेल को मंदिर में चढ़ा दे |

मछलियों को आहार


आप शनिवार या बुधवार के दिन मछलियों को आहार अवश्य दे | ऐसा बताया जाता है की मछलियों को आहार देने से शनिदेव प्रसन्न होते है |

हनुमान जी पूजन


आप मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा अवश्य करे | पुराणों में बताया गया है कि यदि शनिदेव की स्थिति कुंडली में सही नहीं है, तो सिर्फ हनुमान जी ही आपकी रक्षा कर सकते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर