Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अप्रैल 2020: कर्क राशि वालो पर रहेगा काम का भार, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Apr 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | किसी कार्य को लेकर आपके मन में आशंका रह सकती है, घबराने की आवश्यकता नहीं है, शाम तक आपका काम हो जायेगा | आज प्रेम जीवन में मनचाहे नतीजे मिलेंगे | दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने भविष्य को लेक कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे | घर की मरम्मत करवाने के बारे में विचार कर सकते है | आपका जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आपके किसी कार्य में अचानक रुकावट आ सकती है | सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातको को आज अच्छा लाभ होने वाला है | ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज का दिन व्यापारियों के लिए बेहद शुभ है, आपको सोच से अधिक लाभ होने वाला है | ऑफिस में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है | विवाहित जातको को जीवनसाथी की सेहत की चिंता सता सकती है | आप चिंता ना करे, स्थिति काबू में रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | आपके जीवन से आर्थिक संकट के बादल हटने वाले है, आपको अच्छी इनकम होने वाली है | किसी सामाजिक काम में योगदान के चलते आपको पुरस्कृत किया जा सकता है | प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन माध्यम फलदायक रहेगा | किसी काम में मिली सफलता से दिन भर प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस में आपके तेज दिमाग की प्रशंसा होगी | व्यापार के सिलसिले में आयी अड़चन से आप थोड़े परेशान हो सकते है | दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता से लोग प्रसन्न होंगे | इससे आपको भी सीखने को मिलेगा | कोई मित्र आपको किसी मामले में सलाह दे सकता है, गौर जरूर करे | आपको परिवार के बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ वक़्त बिताएंगे, इससे आपको अपनी जिम्मेदारी का भी अहसास होगा | काम के सिलसिले में प्रयास रंग लाएंगे, नौकरीपेशा जातको को अच्छे फल मिलेंगे | आप अपने खर्चो पर नियंत्रण करने में कामयाब होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, किसी प्रकार की लापरवाही ना करे | आपके यात्रा पर जाने के योग बन रहे है, आप इसे टालने की कोशिश करे तो बेहतर है | परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा | दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप अपने कुछ कामो को लेकर व्यस्त रह सकते है | आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते है, आप कुछ दिन धैर्य रखे तो अच्छा है | दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्या पैदा हो सकती है, लेकिन आप संभाल लेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ये आत्मविश्वास आपके कार्यक्षेत्र में भी झलकेगा | आज ऑफिस से जल्दी फ्री हो जायेंगे | बच्चो के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपके लिए दिन बेहतर है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, हालांकि अचानक कुछ खर्चे भी सामने आ सकते है | आज किसी दोस्त से फोन पर लम्बी बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपको एकदूसरे को समझने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर