Category Archives:  Spiritual

सिर्फ रविवार, पूर्णिमा या अमावस्या के दिन करे ये दीपक का उपाय, जाग जायेगी सोई किस्मत

Apr 17 2020

Posted By:  Sunny

अपने जीवन में सुख और समृद्धि पाने की चाह सबकी होती है, सब यही चाहते है कि उसके जीवन में किसी चीज की कमी ना हो | उसका जीवन धन धान्य से पूरित करे | परन्तु कई बार व्यक्ति की मेहनत और भाग्य का मेल नहीं हो पाता है | जिस वजह से व्यक्ति को जीवन में समस्याओ का सामना करना पड़ता है |



वैसे यदि आपके जीवन में भी ऐसी स्थिति बनी हुयी है, तो हम आपके लिए एक उपाय लाये है | ये उपाय आपकी सोई किस्मत को जगा सकता है | इस उपाय को रविवार, अमावस्या या पूर्णिमा के दिन किया जाता है | इस उपाय को करने से आप पर सूर्यदेव की कृपा बनेगी |



इस उपाय को करने के लिए आपको सूर्य मंत्रो का जाप 108 बार करना होगा | इस मंत्र का जाप आप तुलसी या चंदन की माला से कर सकते है | यदि आप अपने जीवन में समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते है, तो आप 40 दिनों तक इस उपाय को करे |

आप आने वाले 40 दिनों तक भगवान सूर्यदेव के मंत्र "ऊँ हीं घृणिः सूर्य आदित्य क्लीं ऊँ" का अथवा आप "नमो धात्रे विधात्रे च अर्यम्णे वरुणाय च।, पूष्णे भगाय मित्राय पर्जन्यायांशवे नम:" का जाप करे | इस मंत्र का जाप करते समय आप इस बात का ध्यान रखे कि आप मंत्र का जाप उगते सूर्य के समक्ष ही करे | सूर्यदेव के उदय होते समय आप दीपक जलाये और सूर्यदेव के मंत्रो का जाप करे |

करे इन तेलों का प्रयोग
  • यदि आप चाहते है कि आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो तो आप महुआ का तेल का दीपक जलाये |
  • यदि आप जीवन में आप रही समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते है, तो आप तिल के तेल का दीपक जलाये |
  • आप शत्रुओ पर विजय और जीवन में बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए सरसो के तेल का दीपक जलाये |
  • किसी भी शारीरिक बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए गाय के घी का दीपक जलाये |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर