Category Archives:  Spiritual

बड़े ही प्रभावी किस्म के होते है वृश्चिक राशि के जातक, लेकिन होती है कुछ कमियाँ

Apr 18 2020

Posted By:  Sunny

वृश्चिक राशि राशिचक्र की आंठवी राशि होती है | इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, जिस वजह से इस राशि के जातको में नेतृत्वकर्ता का बेहतरीन गुण पाया जाता है | हालाँकि इस राशि के जातको में कुछ कुछ दोष पाए जाते है, जिस वजह से समाज में इनकी छवि नकारात्मक बन जाती है | फ़िलहाल इनकी खूबियों के बारे में जानने की कोशिश करते है |


इस राशि के जातक बड़े ही प्रभावशाली होते है | ये किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में मजबूत निर्णय को लेने में सक्षम होते है |



इस राशि के जातको को दुसरो के कामो में हस्तक्षेप करना बिलकुल अच्छा नहीं लगता और अपने काम में भी ये किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते है |

इन लोगो की शारीरिक संरचना की बात की जाए तो ये मजबूत कद काठी के होते है | इनके कंधे मजबूत होते है | चेहरा मनमोहक और खूबसूरत आँखे होती है | इस राशि के ज्यादातर जातको के बाल भूरे होते है | ये बड़े ही ऊर्जावान होते है |

इस राशि के जातको का स्वभाव थोड़ा गरम होता है | ये अपनों से कई बार गुस्सा हो जाते है, लेकिन इनके मन हमेशा उनके प्रति प्रेम ही रहता है | इनका आध्यात्म में भी ख़ासा झुकाव होता है | हालाँकि कई बार इस राशि के जातको की इच्छाओं की आर्थिक कमी के चलते पूरी नहीं हो पाती है |

इस राशि के स्वास्थ्य की बात करे तो इन्हे गुप्तांगो से जुडी समस्या होने की आशंका अधिक रहती है | इसके अलावा इन्हे रक्त से जुडी समस्या होने का भी अंदेशा रहता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर