Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 अप्रैल 2020: आज बन रहा है शुभ योग, इन 5 राशियों के जातको को होगा फायदा

Apr 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आप रचनात्मकता से भरे रहेंगे | ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी | आपको आज किसी से कोई बड़ी सीख मिलने वाली है | आज किसी बात को लेकर किया गया गुरुर आप पर भारी पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा|



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप नए विचारो से घिरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र में लागू की गयी योजनाए रंग लाने वाली है | आज संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते है, आप व्यर्थ किसी चीज की चिंता ना करे | पूर्व में बनाये गए किसी प्लान के चलते खर्चे बढ़ सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप अपने कार्यो के प्रति झुके रहेंगे | जिससे आपके कार्य भी समय पर पुरे हो जायेंगे | ऑफिस में आपके सुझावों को गंभीरता से लिया जायेगा | किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव पैदा होने की सम्भावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिनमान कमजोर है | किसी बात को लेकर आपको अनजाना डर सताएगा | ऑफिस में किसी बात को लेकर सहकर्मी से बहस हो सकती है, आप ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे | प्रेम जीवन में प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपका दिन आज अच्छा बीतेगा | आप परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | हालाँकि नौकरीपेशा जातको को दोपहर के बाद किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | व्यापार में आपको मनपसंद नतीजे देखने को मिलेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा | व्यापार में आपको अच्छे फल मिलने वाले है | प्रेम जीवन जीने वाले जातको को आज सावधान रहना चाहिए, स्थितियां बिगड़ सकती है| आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, सावधानी बरते |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में आपका मित्र आपसे सलाह ले सकता है | परिवार में चल रहा कोई विवाद आप अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सक्षम होंगे | आपके वेतनमान और पद में वृद्धि होने के आसार बढ़ रहे है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ कामो में आपको पिताजी से मदद मिलने वाली है | ये आपके और पिताजी के संबंधो को मजबूत करेगा | कारोबार के सिलसिले में बाहर जाने के योग बनने वाले है | किसी बड़े निर्णय में जीवनसाथी को शामिल करे, ये प्रेम बढ़ाएगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपके लिए दिन उतार चढाव भरा रहेगा | ऑफिस में आपकी काबिलियत के चलते आप पर किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आ सकती है | आज आपका कोई मित्र आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है | विदेश जाने की दिशा में आपके प्रयास सफल होने वाले है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कामकाज में मन लगेगा, जिससे आपकी मेहनत भी रंग लाएगी | अपने कार्यक्षेत्र में आप नयी योजनाए लागू कर सकते है | परिवार के साथ आप अच्छा वक़्त बीता सकेंगे | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह समय पर पूरा हो जायेगा | किसी रिश्तेदार से आपको कुछ समाचार मिलने वाला है, जिससे आप उत्साहित होंगे | विवाहित जातको को अपने जीवनसाथी की कदर होगी, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन शुभ है | किसी शुभ समाचार की वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाने वाले है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में ख़ुशी और प्रेम में वृद्धि होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर