Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 अप्रैल 2020: महादेव संवारेंगे इन 5 राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपका आत्मविश्वास देख कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी भी प्रसन्न होंगे | आज की गयी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जायेगी | घर का माहौल आपको सुख प्रदान करेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी स्थिति मजबूत रहेगी | किसी  बढ़ने के नए साधन के बारे में पता चल सकता है | आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बिठाने में कामयाब होंगे | परिवार में अपनापन बढ़ेगा | प्रेम और दाम्पत्य जीवन में स्नेह बढ़ेगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज आपको कोई बड़ा अनुभव प्राप्त होगा | व्यापार में आपको आज थोड़े नुकसान के होने की आशंका है, सावधान रहे |  किसी काम के अधूरे रहने के कारण आप तनाव ले सकते है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | लम्बे समय से चल रही समस्या आज दोपहर तक दूर होने की सम्भावना है | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी | आप भौतिक सुविधाओं पर कुछ खर्चा कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन हल्के फुल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | काम में आपको मनचाहे नतीजे मिलेंगे | आज आपके विरोधी भी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | आज किसी करीबी की वजह से आपका मन खट्टा हो सकता है | जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठा कर चलना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सेहत के मामले में कमजोर है | आपको पेट दर्द की समस्या होने की सम्भावना है | काम के सिलसिले में महत्वकांशी बनना आपको सफलता दिलाएगा | आज संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते है | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | आज आपने मन की किसी इच्छा को दबाने का प्रयास ना करे, खुलकर बात करे | घर में मरम्मत कार्य को कराने के बारे में आप विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी, हालाँकि प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | कुछ नया सीखने की ललक आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी | परिवार में किसी से मतभेद होने की सम्भावना है, आप दिमाग से काम ले | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आपका किस्मत आपका साथ देगी | नौकरीपेशा जातको के प्रमोशन होने की सम्भावना बन रही है | आज परिवार में चल रहे तनाव से मुक्ति का समय मिलेगा | आज आपको आँख में दर्द की समस्या हो सकती है | प्रेम जीवन में साथी रूठ सकता है, समय पर मनाने की कोशिश करे | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके मन में कई बाते चल सकती है, लेकिन आपको प्राथमिकता को ध्यान में रखना चाहिए | ऑफिस में विरोधी आपके किसी काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते है, सावधान रहे | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आपके खर्चो में आज बढ़ोतरी होने की सम्भावना है | व्यापारी आज कोई डील साइन कर सकते है | प्रेम जीवन में दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है, दाम्पत्य जीवन म प्रेम रहेगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
कुछ खर्चो को देखते हुए आपका ध्यान इनकम के स्त्रोतों पर रहेगा | आज ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से बहस हो सकती है, आपको सावधानी और धैर्य से काम लेना चाहिए | आपको मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए नित योग करने की आदत डालनी चाहिए 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर