Category Archives:  Spiritual

ज्ञानी होते है धनु राशि के लोग, जानिए इनके बारे में अन्य रोचक बाते

Apr 20 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किसी की राशि के सहारे व्यक्ति के बारे में कई चीजे पता लगायी जा सकती है | ऐसे में आज हम आपको धनु राशि के बारे में कई रोचक बाते बताने जा रहे है | धनु राशिचक्र की 11वीं राशि है | इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है, गुरु ग्रह के प्रभाव के चलते ही इस राशि के जातक ज्ञानी, उदार और आदर्शवादी होते है |


इसके अलावा इनमे जिज्ञासा का भी भाव पाया जाता है, जिसके चलते इन्हे घूमने फिरने का कई बार मौका मिलता है | ये थोड़े हंसमुख प्रवृत्ति के भी होते है, तो आइये जानते है इनकी अन्य विशेषताएं |



शारीरिक रुपरेखा
इस राशि के जातको का चेहरा गोल होता है और आँखे बड़ी और घने बाल होते है | इनकी लम्बाई भी अच्छी होती है, ये आकर्षक व्यक्तित्व के होते है | इनके चेहरे पर हमेशा चमक और मुस्कान बनी रहती है | वैसे इस राशि के जातक 30 वर्ष की उम्र में ही अधिक उम्र के नजर आने लगते है | लेकिन इनकी पर्सनालिटी इन्हे आकर्षक बनती है |

स्वभाव
इनकी ईमानदार छवि समाज में इन्हे मान सम्मान दिलाती है | ये बहुत ही आशावादी होते है, इसीलिए ये बड़ी से बड़ी चुनौती भी आसानी से पार कर जाते है | ये ज्ञानी और उदारवादी होते है | इन्हे अपने जीवन में चमक धमक पसंद नहीं होती है | ये सादा जीवन जीने में विश्वास रखते है |

करियर
इस राशि के जातक अधिकतर शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े होते है | ये लेखन, अध्यापन, आयत निर्यात और लिपिक जैसे कार्यो में ऊपर तक जाते है |

नकारात्मक पक्ष
इस राशि के जातक कई बार कामो को लेकर आलसी हो जाते है | लोगो को उपदेश देना इन्हे पसंद है, लेकिन लोगो को ये पसंद नहीं आता है | कई बार विपरीत परिस्थितियों में इनका व्यवहार असहज होने लगता है | कई बार बातचीत में जल्दबाजी के चलते लोगो को बात समझाने में नाकाम होते है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर