Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 अप्रैल 2020: इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है मंगलवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है | व्यापार में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव के कम होने की आशंका है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे | आपके कामो में आज सफलता मिलेगी | आज कुछ आवश्यक चीजों को लेकर खर्चे हो सकते है | आज परिवार के सदस्य आपकी बाते सुनेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |
स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके कई कार्य सफल होंगे, जिससे आप ख़ुशी से भरे रहेंगे | परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा | किसी मित्र से मुलाकात करने के बारे में विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव के बढ़ने की आशंका है, आप शान्ति से काम ले |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपकी कोई बड़ी मुसीबत दूर होने वाली है | आपका आत्मविश्वास आपको कामो में सफलता दिलाएगा | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता देखकर उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे | परिवार को लेकर आपके कुछ दायित्व बढ़ने वाले है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप विचारो से घिरे रहेंगे | कोर्ट में चल रहे किसी मामले को लेकर सोच विचार कर सकते है | आज कोई दोस्त आपकी किसी काम में मदद कर सकता है | प्रेम जीवन में आ रही दिक्क़ते जल्द दूर होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | आपको ऑफिस में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | आपको थोड़ी कठिनाई हो सकती है, हालाँकि आप इसमें सफल होंगे | व्यापार में आपको अच्छा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप अपने कामो को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सलाह ले सकता है | आपको दाम्पत्य जीवन में कड़क रवैया नहीं अपनाना चाहिए, इससे रिश्ता कमजोर हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | हालाँकि सेहत के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है | काम और व्यापार के सिलसिले में दिन अच्छा है | आज आप जीवनसाथी की ख़ुशी को महत्व देंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | व्यापार में नयी योजनाए लागू करना आपको बड़ा फायदा प्रदान कर सकता है | किसी का बातूनी रवैया आपको परेशान कर सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | ऑफिस के किसी अटके हुआ काम में आपको सफलता मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में तनाव दूर होने से कुछ समस्याओं से छुटकारा मिलेगा | परिवार का कोई सदस्य आपको शुभ समाचार सुना सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | आपकी आमदनी में अचानक वृद्धि होने से आप ख़ुशी महसूस करेंगे | आपका बैंक से जुड़ा कोई कार्य आज पूरा होने वाला है | कोई दोस्त आपसे मुलाकात कर सकता है | आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आपकी सेहत आज मजबूत रहेगी | आज किसी काम में आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते है | आज जीवनसाथी के मन की कोई बात शेयर करके आप अच्छा महसूस करेंगे | आपके पिताजी आपको जीवन की कोई सीख दे सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर