Category Archives:  Spiritual

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों के जीवन में आएंगे शुभ बदलाव

Apr 21 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में हुए परिवर्तन हमारे राशियों पर निर्भर करते है और राशियां ग्रहो पर निर्भर करती है | इसीलिए जब ग्रहो की चाल में परिवर्तन आता है तो मनुष्य के जीवन में भी उतार चढाव आते है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार 25 अप्रैल 2020 को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है | इससे मीन में पहले से मौजूद सूर्य से बुध की युति होगी | इस युति का प्रभाव चार राशियों पर पड़ने जा रहा है | जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है |


मेष


होने वाला गोचर मेष राशि में ही होने वाला है, इसी वजह से इसका सबसे बड़ा प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा | इस युति से इस राशि के जातको को कार्यो में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे | कार्यो में लाभ होगा | बुध के साथ साथ सूर्य आपको मान सम्मान दिलाएगा | आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा |



मिथुन


बुध का यह गोचर आपके लिए भी बेहद शुभ है | इस गोचर से बुध आपकी राशि के 11 वे भाग में प्रवेश करेगा | इससे आपकी आय में वृद्धि होगी और आपको नए लाभ देखने को मिलेंगे | घर में परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे | हालाँकि आपको अहं पर काबू रखना चाहिए |

वृश्चिक


इस राशि के जातको के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होने वाला है | इसके प्रभाव के चलते सरकार की तरफ से किसी योजना का बड़ा लाभ आपको मिलने वाला है | आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा | आर्थिक स्थिति सुधरेगी, हालाँकि शत्रुओं से सावधान रहे |

कुम्भ


बुध इस राशि के तीसरे भाव में रहेगा | इससे आपका पराक्रम बढ़ेगा, आपको कामो में प्रयासों को करते रहना चाहिए | आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी और आपमें निडरता का भाव उत्पन्न होगा | आपकी मुलाकात कुछ नए लोगो से होगी, जो आपके व्यापार की वृद्धि में मदद करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर