Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 अप्रैल 2020: जानिये कैसा रहेगा आज आपका भाग्य, क्या कहती है आपकी राशि...

Apr 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज खर्चो में कुछ अधिकता रहेगी, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते है |
काम के मामले में आज सफलता आपके साथ रहेगी | आज आपको चापलूस लोगो से दूरी बनाकर रखनी चाहिए | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी आमदनी में आज वृद्धि होने वाली है, आप इससे प्रसन्न होंगे | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर होने के योग बन रहे है | व्यापारियों के प्रयास उनके व्यापार को गति देंगे | दाम्पत्य जीवन में खींचतान हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने काम में ध्यान देंगे, जिससे कुछ पेंडिंग काम भी आप समय पर पूरा कर लेंगे | हालाँकि आज आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए | कामो में आपको परिवार का सहयोग मिलेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | आपको कामो में फुर्ती देखने को मिलेगी | आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ होने के आसार बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, आप चिंता ना करे | हालाँकि थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, आप खुश होंगे | समाज के लोग आपका महत्व जानेंगे | आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, व्यर्थ चिंता से बचे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन बेहतर है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन करने की जरूरत है, लोग आपको महत्व देंगे | भाग्य मजबूत रहने से कोई अच्छी डील साइन कर सकते है | हालाँकि प्रेम जीवन में स्थिति काबू से बाहर हो सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते है | किसी दोस्त से व्यथा शेयर करे, अच्छा महसूस करेंगे | घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताए बढ़ सकती है | किसी करीबी की कोई बार आपको चुभ सकती है, आप ज्यादा ध्यान ना दे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आज आमदनी के स्त्रोत में वृद्धि होने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | कोई मित्र आपसे उधार धन लेने की पेशकश कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा | परिवार के साथ वक़्त बिताने से आप परिवार के कुछ मुद्दों को ध्यान में लाएंगे | ऑफिस के काम में सहकर्मी आपकी मदद ले सकते है | आज आपको तली भुनी चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप किसी नए काम को सीखने को लेकर इच्छुक रह सकते है | ये आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा | आपको व्यायाम की आदत डालनी चाहिए, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | जीवनसाथी कुछ अपेक्षाएं रख सकता है | आज आप प्रेमपूर्ण बाते करे, रिश्ता मजबूत होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको कोई बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | घर में किसी बुजुर्ग की तबियत अचानक बिगड़ने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे | दाम्पत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आप आंतरिक ख़ुशी महसूस करेंगे | सामाजिक कामो में आप हिस्सा लेंगे, आपकी पहचान प्रभावशाली लोगो से होने वाली है | परिवार में चल रहा कोई विवाद आप अपनी समझदारी से निपटाने में कामयाब होंगे | माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर